Advertisment
छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट में पीएम मोदी की मौजूदगी के दौरान मिला संदिग्ध बैग, तुरंत डॉग स्क्वॉड और CISF को बुलाया गया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एंट्री गेट पर एक संदिग्ध बैग मिला। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए क्षेत्र को घेर लिया और डाग स्क्वाड एवं सीआईएसएफ जवानों को बुलाया गया।

लेजर मशीन से जांचा गया बैग

जानकारी के अनुसार, लेजर मशीन से बैग की जांच की गई। जांच के दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बताया कि वह बैग उसी का है, जो गलती से वहीं छूट गया था। जवानों ने पुष्टि के बाद बैग को उसे वापस सौंप दिया।

घटना के दौरान एयरपोर्ट के अंदर थे पीएम मोदी

घटना के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट के अंदर मौजूद थे, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया था। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली, जिससे राहत की सांस ली गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर हर संदिग्ध वस्तु की गहन जांच की जाती है और भविष्य में भी सतर्कता बरती जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की धर्मपत्नी इंदिरा सिंहदेव 'बेबीराज' नहीं रहीं

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles