Advertisment
Accident

मेहसाणा में कंस्ट्रक्शन साइट पर दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गुजरात के मेहसाणा में एक निर्माण स्थल पर भूमिगत टैंक के लिए गड्ढा खोदते समय दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं तीन से चार अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मलबे में और भी मजदूरों के दबे होने की आशंका है। हालांकि मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

घटना जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर कादी शहर के पास हुई है। यहां एक कारखाने में भूमिगत टैंक के लिए मजदूर गड्ढा खोद रहे थे, तभी दीवार उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने के बाद मजदूर मिट्टी के नीचे जिंदा दफन हो गए। मेहसाणा के पुलिस अधीक्षक तरुण दुग्गल ने 7 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें:  आईईडी की चपेट में आने से युवक घायल : बुरी तरह हुआ जख्मी, इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर

सात मजदूरों के शव बरामद
घटना के बाद 7 मजदूरों के शवों को बरामद किया गया है। घटना स्थल पर एंबुलेंस और पुलिस मौजूद है। घटना की जानकारी के बाद मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कंस्ट्रक्शन साइट पर जेसीबी से मिट्टी को हटाने का काम किया जा रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles