Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग, वाहन चालक फरार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार आरक्षक की मौत हुई है. घटना के बाद लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई. वहीं वाहन चालक फरार हो गया है. हादसा अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, भखारा थाना में पदस्थ केशव मुरारी अवकाश में था. शनिवार को वो अपने घर ग्राम सम्बलपुर लौट रहा था. इस दौरान एक टैंकर ने अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार केशव मुरारी को चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में आरक्षक केशव मुरारी का सिर धड़ से अलग होने से उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें:  डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गले में फंसी मछली को बाहर निकाला, बच्चे की हालत स्थिर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles