Advertisment
जरूरत की खबर

1 अगस्त से देश में लागू हुए 6 बड़े बदलावः UPI, क्रेडिट कार्ड और LPG सिलेंडर के दाम समेत बदल गए ये नियम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

1 अगस्त 2025 यानी आज से कई फाइनेंशियल नियमों में बदलाव हो गया है। 1 अगस्त से देश में देश में 6 बड़े बदलाव लागू हुए हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड के नियम, UPI ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव, ट्रेडिंग घंटों में विस्तार, SBI क्रेडिट कार्ड के इंश्योरेंस कवर में कटौती और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिवाइज शामिल है। यह बदलाव आपकी जेब पर बोझ डाल सकते हैं और आपके बजट को प्रभावित कर सकते हैं। आइए जानते हैं अगले महीने से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैंः-

पहला- क्रेडिट कार्ड में बदलाव 
अगर आप SBI Card होल्‍डर्स हैं तो आपको एक बड़ा झटका लग सकता है, क्‍योंकि 11 अगस्‍त से एसबीआई ने कई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बंद करने जा रहा है। अभी तक SBI- UCO बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएसबी, करूर वैश्य बैंक, अलाहाबाद बैंक के साथ मिलकर कुछ ELITE और PRIME कार्ड्स पर 1 करोड़ रुपये या 50 लाख रुपये का कवर देता था।

दूसरा- LPG सिलेंडर की कीमतों में हुआ बदलाव

हर महीने की तरह इस बार भी 1 अगस्त को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG gas cylinder price)घटा दी हैं. इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 33.50 रुपये की कटौती की है। नई दरें आज यानी 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अब 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,631.50 रुपये हो गई है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे कमर्शियल उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन घरेलू ग्राहकों को अभी राहत का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार में आचमन लायक नहीं है गंगाजल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सनसनीखेज रिपोर्ट

तीसरा- UPI के बदल रहे ये नियम 
1 अगस्‍त से UPI को लेकर कई नए नियम लागू होंगे. अगर आप नियमित तौर पर Paytm, PhonePe, GPay या किसी अन्‍य पेमेंट थर्ड प्‍लेटफॉर्म का यूज करते हैं तो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने आपके लिए दबाव कम करने और बेहतर पेमेंट सुविधा देने के लिए कई नियम बदले हैं। NPCI ने कुछ नए लिमिटेशन लगाई हैं, जो आपके पेमेंट को प्रभावित नहीं करेंगे, लेकिन बैलेंस चेक, स्टेटस रिफ्रेश और अन्य चीजों पर लिमिट लगाते हैं।

  • अब आप एक दिन में अपने यूपीआई ऐप से सिर्फ 50 बार बैलेंस चेक कर पाएंगे।
  • अब आप मोबाइल नंबर से लिंक बैंक अकाउंट्स को दिन में सिर्फ 25 बार चेक कर पाएंगे।
  • AutoPay ट्रांजेक्‍शन जैसे नेटफ्लिक्स या म्यूचुअल फंड की किसत अब सिर्फ 3 समय स्‍लॉट में प्रॉसेस होंगे. सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे और रात 9.30 बजे के बाद।
  • अब आप फेल ट्रांजेक्‍शन का स्‍टेटस सिर्फ 1 दिन में 3 बार चेक कर पाएंगे और हर चेके बीच में 90 सेंकेड का अंतर होगा।
इसे भी पढ़ें:  48 घंटे हीट वेव : टूटेगा रिकॉर्ड, जून के पहले हफ्ते में बौछारों से ही मिलेगी राहत

चौथा- CNG, PNG के दाम में बदलाव 
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को CNG और PNG की कीमतें भी रिवाइज करती हैं। हालांकि अप्रैल के बाद से अभी तक इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 9 अप्रैल को मुंबई में सीएनजी की कीमत ₹79.50 प्रति किलो और पीएनजी की ₹49 प्रति यूनिट तक पहुंची थी। अब अगस्त में एक बार फिर इनके दामों में बदलाव संभव है। अगर कीमत बढ़ती है, तो ट्रांसपोर्ट और घरेलू गैस का खर्च बढ़ सकता है।

पांचवा- अगस्त में बैंक हॉलिडे की लंबी लिस्ट

RBI के अनुसार, अगस्त 2025 में देशभर में अलग-अलग राज्यों और त्योहारों के अनुसार कुल 15 दिन बैंक बंद (Bank Holidays in August 2025) रहेंगे। इसमें स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों के अलावा रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में जरूरी बैंकिंग काम लिस्ट देखकर निपटा लेना बेहतर रहेगा, ताकि किसी जरूरी काम में देरी ना हो।

इसे भी पढ़ें:  हैवानियत; मां-बहन को पीटने से रोकने पर युवक ने छोटे भाई पर उड़ेल दिया उबलता पानी, FIR

छठवां- क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला इंश्योरेंस कवर होगा बंद

अगर आप एसबीआई कार्ड यूजर हैं तो 1 अगस्त से कुछ बदलाव आपको सीधा प्रभावित कर सकते हैं। SBI ने कुछ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाला फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस बंद करने का फैसला किया है। अभी तक ये कवर 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक मिलता था, लेकिन अब ये फायदे ELITE और PRIME कार्ड पर नहीं मिलेंगे जो SBI ने UCO बैंक, सेंट्रल बैंक, करूर वैश्य बैंक, इलाहाबाद बैंक और पीएसबी के साथ मिलकर जारी किए थे। इससे कार्डहोल्डर को एक बड़ा नुकसान हो सकता है, खासकर उन लोगों को जो फ्री इंश्योरेंस बेनिफिट के भरोसे थे।

SBI क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस कवर बंद

SBI ने अपने कई को-ब्रांडेड कार्ड्स पर मिलने वाले हवाई दुर्घटना बीमा को बंद करने की घोषणा की है। कुछ ELITE कार्ड्स पर अब 1 करोड़ रुपये का बीमा नहीं मिलेगा। PRIME और Platinum वेरिएंट वाले कार्ड्स पर 50 लाख रुपये का बीमा भी बंद कर दिया जाएगा। यह बदलाव उन कार्डधारकों पर असर डालेगा, जो इन फायदों के आधार पर कार्ड इस्तेमाल करते थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles