Advertisment
जरूरत की खबर

मोबाइल ग्राहकों को लगा झटका, 6 महीने में दूसरी बार बढ़े मोबाइल टैरिफ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मोबाइल ग्राहकों को आज बड़ा झटका लगा है। देश में मोबाइल टैरिफ 6 महीने में दूसरी बार बढ़े है। भारती एयरटेल ने दरों में 10 फीसदी से 12 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। दूसरी कंपनियां भी जल्द टैरिफ हाइक कर सकती हैं। TRAI के निर्देशों के बावजूद वॉइस पैक महंगे कर दिए गए हैं। भारती एयरटेल ने टैरिफ प्लान से डाटा हटाने के बाद सिर्फ वॉइस पैक की दरें 10 से 12 फीसदी बढ़ाईं है। हालांकि TRAI का फोकस दरें घटाने पर था। भारती एयरटेल के बाद दूसरी कंपनियां भी जल्द ही टैरिफ हाइक कर सकती हैं। बता दें कि TRAI ने 2G पैक से डाटा हटाकर टैरिफ घटाने को कहा था।

इसे भी पढ़ें:  कृपालु महाराज की बेटियों का एक्सीडेंट: बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की मौत, दो बहनों की हालत गंभीर

एयरटेल के टैरिफ हाइक पर नजर डालें तो पहले 1999 रुपए में 24 जीबी डाटा मिलता था अब यही पैक बढ़कर 2249 रुपए का हो गया है। पहले 509 रुपए में 6 जीबी डाटा मिलता था अब यही पैक बढ़कर 569 रुपए का हो गया है। बाकी प्लान में भी जल्दी बदलाव होगा। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को सिर्फ वॉइस प्लान लॉन्च करने के निर्देश दिए थे। लेकिन ऐसा करने के साथ ही कंपनियां ने चुपके से दरें भी बढ़ा दी हैं।

गौरतलब है कि TRAI का बिना डाटा वाला पैक सस्ता कराने पर फोकस है। उसने इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश भी दिए थे। टेलीकॉम कंपनियों ने सिर्फ वॉइस पैक देने की शुरुआत तो कर दी लेकिन इससे उपभोक्ता को कोई फायदा नहीं मिलेगा। उदाहरण के तौर पर पहले एयरटेल का सालाना प्लान 1999 रुपए का था इसमें ग्राहकों को 24 GB डाटा मिलता था। अब कंपनी ने इसमें से 24 GB डाटा हटा दिया है और यही प्लान ग्राहकों को सिर्फ वाइस प्लान के नाम पर ऑफर कर रही है। यानी उपभोक्ता को अगर इसमें डाटा चाहिए तो उसे अतिरिक्त का रिचार्ज करना होगा।

इसे भी पढ़ें:  Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अपनों से खो जाएं तो क्या करें ?

 

अगर TRAI के निर्देशों का अगर सही तरीके से पालन होता तो देश में करीब 15 करोड़ 2G यूजर्स और उन उपभोक्ताओं को मदद मिल सकती थी जो दो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं और जिनमें से एक को सिर्फ़ वॉयस कॉल और SMS के लिए रखते हैं। ट्राई चाहता था कि उपभोक्ताओं को बिना डाटा वाला पैक सस्ता मिले। लेकिन चुपके से टैरिफ में बढ़ा कर ट्राई के आदेश को ठेंगा दिखा दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles