Advertisment
कांकेरछत्तीसगढ़नक्सली

छत्तीसगढ़ में 29 नक्सली मारे गए, सभी के शव बरामद

इनमें दो 27-27 लाख के इनामी; साढ़े 5 घंटे चली मुठभेड़ में 3 जवान घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली। कांकेर जिले के माड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी के शव बरामद हो गए हैं। इनमें नक्सली लीडर शंकर राव भी शामिल है।

मुठभेड़ में BSF इंस्पेक्टर रमेश चौधरी सहित 3 जवान घायल हुए हैं। इनमें 2 DRG के जवान हैं। मौके से 5 AK-47 बरामद की गईं। घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रायपुर लाया गया। DRG का घायल जवान सूर्यवंशी श्रीमाली धमतरी जिले के नगरी का रहने वाला है।

घायल जवानों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल जवानों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कांकेर सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा
4 दिन बाद 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है। कांकेर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन फॉर्म भी भरे जा चुके हैं। कांकेर में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेशी घुसपैठिए घुसे...सर्व आदिवासी समाज ने बंद कराया बस्तर:कहा- शहर, कस्बों और गांवों में बाहरी घुसे, दुकानें बंद

मैप से समझिए, कहां हुए एनकाउंटर

साढ़े पांच घंटे चली मुठभेड़
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ साढ़े 5 घंटे चली। DIG इंटेलिजेंस आलोक कुमार सिंह ने बताया, पिछले कुछ दिनों से कांकेर इलाके में नक्सलियों के मूवमेंट के इनपुट्स मिल रहे थे। इसके बाद पुलिस और BSF ने ऑपरेशन की तैयारी की। इसी के तहत आज का ऑपरेशन प्लान किया गया।

नक्सलियों को दोपहर करीब एक बजे घेर लिया गया। 2 बजे मुठभेड़ शुरू हुई और शाम को 7.30 बजे तक यह चली। इस दौरान, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के शव भी बरामद भी किए।

25 लाख का इनाम था शंकर पर

मारे गए माओवादी लीडर शंकर राव और ललिता माड़वी।
मारे गए माओवादी लीडर शंकर राव और ललिता माड़वी।

मुठभेड़ में मारे गए शंकर राव और ललिता माड़वी डीवीसी रैंक के नक्सली लीडर थे। दोनों पर 25-25 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से 4 ऑटोमेटिक हथियार भी जब्त किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या:घर के बरामदे में मिली लाश, दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles