Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायपुर

चलती कार का टायर फटने से लगी आग, एयरपोर्ट से भिलाई लौट रही एसयूवी जलकर हुई खाक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई लौट रही एक टाटा नेक्सॉन कार भिलाई के क्रॉस ओवर ब्रिज में आग के गोले में तब्दील हो गई। कार में आग टायर फटने से लगी। आग बुझाने का कोई साधन नहीं होने कार सवार वहां से भाग खड़े हुए। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम 7.20 सूचना मिली की पावर हाउस में बने फ्लाई ओवर ब्रिज में एक कार में आग लग गई है। उन्होंने बिना देरी किए एक दमकल वाहन को टीम के साथ भेजा। दमकल जबतक मौके पर पहुंचा आग पूरे कार में लग चुकी थी।

कार को बुझाता दमकल कर्मी
कार को बुझाता दमकल कर्मी

चूंकी कार पेट्रोल थी, इसलिए उसमें ब्लास्ट होने का भी खतरा था। दमकल कर्मियों ने बड़ी ही सावधानी के साथ एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर क़ाबू पाया। आग लगने के बाद छावनी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ब्रिज को बंद कर वाहनों को आने जाने से रोक दिया। यदि यह कार्य समय रहते नहीं किया जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

पहले टायर फटा फिर लगी आग
पहले टायर फटा फिर लगी आग

टायर फटने से लगी गाड़ी में आग

इसे भी पढ़ें:  ठेकेदार की करंट से मौत, 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आया

गाड़ी मालिक का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। छावनी पुलिस के मुताबिक वो भिलाई कोहका का रहने वाला है। वो किसी को लेने के लिए रायपुर एयर पोर्ट गया था। वहां से लौटते समय गाड़ी में तीन लड़के सवार थे। जैसे ही वो लोग क्रॉस ओवर ब्रिज के बीच में पहुंचे उनकी गाड़ी का टायर फट गया। अधिक गर्मी होने से टायर में आग लग गई।

आग से कार जलकर हुआ खाक
आग से कार जलकर हुआ खाक

लड़कों ने गाड़ी रोककर देखा कि टायर में आग लगी है। उनके पास आग बुझाने का कोई साधन ना होने से उन लोगों ने मदद की गुहार लगाई और कार छोड़कर दूर भाग गए। जब तक छावनी पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंचती आग पूरी गाड़ी में फैल गई और कार पूरी तरह से जल गई।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में महिला ने अरपा नदी में लगाई छलांग:ससुराल वालों की प्रताड़ना से थी परेशान, तलाश में जुटी SDRF की टीम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles