Advertisment
कांग्रेसकवर्धाछत्तीसगढ़राजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

‘BJP ने 1000 देकर 20 किलो राशन की कटौती की’

कवर्धा में भूपेश बोले-कांग्रेस सरकार देती थी 35 किलो,अब सिर्फ 5KG देगी सरकार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर राशन कटौती का आरोप लगाया है। बघेल ने कवर्धा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को 1000 रुपए तो दे रही है, लेकिन बदले में 20 चावल की कटौती कर रही है।

राशन कार्ड के नवीनीकरण के बाद से ही कांग्रेस पार्टी ये आरोप लगा रही है कि सरकार नए राशन कार्ड के जरिए कटौती करने वाली है। कांग्रेस सरकार थी, तो प्रति व्यक्ति 35 किलो चावल देती थी।

फाइल फोटो।
फाइल फोटो।

प्रति व्यक्ति 5 किलो मिलेगा चावल

भूपेश बघेल ने मंच से पूछा कि क्या आप लोगों को राशन कार्ड बांटा गया है अभी ? नहीं बांटा गया, सभी जगह पर रोक लगा दी गई है। बांटा जिस दिन से मैंने बोलना शुरू किया है, उसके बाद से सभी का राशन कार्ड तो आ गया है, नगर पालिका में रखा भी हुआ है लेकिन यह लोग बांट नहीं रहे हैं, क्योंकि उसमें लिखा है कि प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  शहरी नागरिकों के हित में नगरीय प्रशासन विभाग का बड़ा फैसला…नगरीय निकायों में सभी सुविधाएं होंगी ऑनलाइन, यूपीआई से कर सकेंगे भुगतान

भूपेश बघेल ने कहा कि अगर किसी के यहां एक व्यक्ति है तो 5 किलो, किसी की यहां 2 व्यक्ति हैं तो 10 किलो और किसी की यहां तीन व्यक्ति हैं तो उसे 15 किलो राशन दिया जाएगा।

राशन कार्ड फाइल फोटो।
राशन कार्ड फाइल फोटो।

1 हजार देकर 20 किलो राशन छीना

भूपेश बघेल ने मंच से कहा कि हमारी सरकार थी तो हमने 35 किलो चावल पूरे प्रदेश की जनता को दिया। ये ₹1000 देकर 20 किलो राशन को छीन लिए हैं। इसका मतलब यह बराबर हो गया, अभी वैसे भी बिजली का झटका चल ही रहा है। बिजली कटौती हो रही है कि नहीं आपके क्षेत्र में?

इसे भी पढ़ें:  मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रतिनिधि पर हमला, दबंगों के खिलाफ FIR दर्ज

कांग्रेस सरकार में 35 किलो चावल

बघेल ने कहा कि जब प्रदेश में रमन सिंह की सरकार थी, तब उसे 7 किलो चावल देते थे, लेकिन जैसे यह हमारी यानी कि कांग्रेस की सरकार आई हमने 35 किलो चावल हर परिवार को दिया। अब विष्णु देव साय की सरकार आई है, तब से इन्होंने 5 किलो कर दिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles