Advertisment
 बिलासपुरअन्य खबरेंकवर्धाकोरबाछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपामुंगेलीरायपुरसक्ती

महतारी वंदन योजना के 11,591 फॉर्म रिजेक्ट

गलत जानकारी और दस्तावेज हुए जमा; कुंवारी लड़कियों और पुरुषों ने भी भरा आवेदन

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए अंतिम सूची आ गई है। योजना में कुल 11 हजार 591 फॉर्म रिजेक्ट किए गए हैं। ये फॉर्म गलत जानकारी या दस्तावेज के चलते रिजेक्ट हुए हैं। इसमें से कुछ फॉर्म तो जिनकी शादी नहीं हुई उन्होंने भी भरा है।

आवेदन फॉर्म की जांच करने वाले नोडल अधिकारियों ने बताया, कि योजना का फायदा उठाने के लिए कई लोग जो पात्र नहीं है उन्होंने भी आवेदन दिया। हालांकि दस्तावेजों की जांच के बाद उनके फॉर्म को रिजेक्ट किया गया है। गलत जानकारी देने वाले आवेदनकर्ताओं पर आगे की कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  ट्रक ड्राइवर से लूटपाट: लघुशंका करने उतरा तो 13 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए बदमाश

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया, कि ऐसी महिलाएं जो अपने पति के साथ रह रही हैं, लेकिन उन्होंने परित्यक्ता का सर्टिफिकेट लगा दिया है उनके फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं। इसके अलावा जिन युवतियों की शादी नहीं हुई है उन लोगों ने भी आवेदन फॉर्म भरा है।

इसके अलावा कुछ जिलों में पुरुषों ने भी आवेदन फॉर्म भरा जिन्हें जांच के दौरान ही निरस्त कर दिया गया। साथ ही इनकम टैक्स देने वाले और सरकारी नौकरी में परिजनों के होने के बावजूद आवेदन करने वाले आवेदनकर्ताओं का फॉर्म भी रिजेक्ट किया गया है।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया 5 से 20 फरवरी तक चली।

इन जिलों से इतने आवेदन आए और रिजेक्ट हुए

इसे भी पढ़ें:  हसदेव नदी में पलटी नाव, एक की डुबने से हुई मौत, दूसरे ने तैर कर बचाई जान
जिला आवेदन रिजेक्ट
रायगढ़ 3 लाख 13 हजार 379 515
जांजगीर-चांपा 2 लाख 88 हजार 939 129
बलरामपुर 3 लाख 49 हजार 681 653
कोंडागांव 1 लाख 36 हजार 680 729
कवर्धा 2 लाख 54 हजार 876 499
सूरजपुर 2 लाख 14 हजार 567 170
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 95 हजार 89 56
गरियाबंद 1 लाख 89 हजार 163 286
बेमेतरा 2 लाख 63 हजार 711 213
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 1 लाख 89 हजार 163 416
रायपुर 5 लाख 63 हजार 413 430
राजनांदगांव 2 लाख 58 हजार 198 364
सक्ती 2 लाख 11 हजार 282 209
खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई 1लाख 14 हजार 713 157
मुंगेली 2 लाख 52 हजार 46 695
बालोद 2 लाख 57 हजार 68 907
दंतेवाड़ा 56 हजार 636 26
धमतरी 2 लाख 73 हजार 19 570
जशपुर 2 लाख 29 हजार 631 573
कोरबा 3 लाख 8 हजार 363 288
कांकेर 2 लाख 47 हजार 109 390
बस्तर 1 लाख 90 हजार 357 294
दुर्ग 4 लाख 21 हजार 701 649
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 1 लाख 05 हजार 844 280
बिलासपुर 4 लाख 12 हजार 716 641
सरगुजा 2 लाख 39 हजार 129 44
कोरिया 61 हजार 907 84
सुकमा 52 हजार 324 71
जीपीएम 95 हजार 982 113
महासमुंद 3 लाख 46 हजार 953 373
नारायणपुर 27 हजार 503 123
बीजापुर 35 हजार 465 309
बलौदा बाजार 3 लाख 49 हजार 681 335
इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे जारी:रविशंकर टॉपर, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए लौटे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles