Advertisment
क्राइमकोरबाछत्तीसगढ़

सहेली के बॉयफ्रेंड के इश्क में दी जान

कोरबा में नाबालिग ने लगाई फांसी; दोस्त ने दी थी धमकी- बेटी को संभाल लो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 17 साल की लड़की ने शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि लड़की अपनी ही सहेली के ब्वॉयफ्रेंड से प्यार करने लगी थी। इसके चलते उसका सहेली से कई बार विवाद भी हुआ था। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लालघाट निवासी सुमित्रा पांडेय (17) पुत्री चंद्रिका प्रसाद पांडेय शादी-पार्टी में वेटर का काम करती थी। वह गुरुवार सुबह घर से पार्टी के पैसे लेने के लिए निकली थी, फिर नहीं लौटी। इस पर चंद्रिका प्रसाद उसे तलाश करने निकले तो अगले दिन एक अन्य सहेली के घर मिली।

इसे भी पढ़ें:  CG में मॉब लिंचिंग : ग्रमीणों ने चोर समझकर दलित युवक को पीट पीटकर मार डाला, दूसरे दिन मिली लाश

कमरे में फांसी के फंदे पर मिली लाश

चंद्रिका प्रसाद पांडेय ने पुलिस को बताया कि, उन्होंने सुमित्रा से घर चलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं आ रही थी। इसके बाद भी वह जिद कर घर ले आए। इस दौरान वह काफी गुस्से में थी। घर में आते ही उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर जब कमरे से नहीं निकली तो देखने पहुंचे। तब पता चला कि सुमित्रा ने फांसी लगा ली है।

सहेली बोली थी- अपनी बेटी को संभाल लो

परिवारजनों के मुताबिक, सुमित्रा का अपनी सहेली के ब्वॉय फ्रेंड के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर सहेली से उसका विवाद भी चल रहा था। पिता ने बताया कि सुमित्रा की सहेली ने घर आकर धमकी भी दी थी कि वह अपनी बेटी को संभाल लें। थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतिका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  प्रिंसिपल इंद्रमन साहू को तीन साल की कैद: स्कूली बच्चियों से करता था अश्लील हरकत, फास्टट्रैक कोर्ट ने दिखाया सख्त रुख

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles