Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024 बिलासपुरकांग्रेसछत्तीसगढ़राजनीति

बिलासपुर में बाहरी प्रत्याशी देवेंद्र यादव का विरोध

कांग्रेस भवन के सामने धरने पर बैठे पूर्व नपा अध्यक्ष, बोले-मेरी तपस्या में क्या कमी रह गई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के बाद अब बिलासपुर में भी भिलाई के MLA देवेंद्र यादव को लोकसभा प्रत्याशी बनाने का विरोध शुरू हो गया है। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस भवन के सामने धरने पर बैठकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

दरअसल, कांग्रेस ने बिलासपुर लोकसभा से देवेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। जिससे बिलासपुर के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के मन में विरोध का स्वर फूटने लगा है। उनके नाम की घोषणा होने के बाद से सोशल मीडिया पर देवेंद्र यादव को बाहरी बताकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। सवाल यह किया जा रहा है कि क्या बिलासपुर में सशक्त नेतृत्व की कमी है।

कांग्रेस भवन के सामने हाथ से पोस्टर लिखकर धरने पर बैठे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष।
कांग्रेस भवन के सामने हाथ से पोस्टर लिखकर धरने पर बैठे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष।

कांग्रेस भवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

इसे भी पढ़ें:  DSP ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, युवती ने लगाया आरोप, मामला दर्ज

देवेंद्र यादव के नाम का विरोध करते हुए नगर पंचायत बोदरी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कौशिक कांग्रेस भवन के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने अलग-अलग स्लोगन लिखकर पोस्टर चस्पा किया है। हाथ से लिखे पोस्टर में मेरी तपस्या में क्या कमी रह गई। बिलासपुर से मुझे प्रत्याशी क्यों नहीं बनाया गया, जैसे सवाल भी किए गए हैं।

न्याय दो की मांग करते हुए लिखा है पोस्टर।
न्याय दो की मांग करते हुए लिखा है पोस्टर।

न्याय मिलने तक जारी रहेगा आमरण अनशन

कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक का कहना है कि लोकसभा सीट से गलत प्रत्याशी चयन के खिलाफ उनका प्रदर्शन है। पार्टी हाईकमान के साथ ही प्रदेश के नेताओं ने बिलासपुर के नेताओं को नजरअंदाज क्यों किया। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक उनका धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  गौठान में 10 गायों की मौत : भूख- प्यास से गई जान, चारे- पानी की भी नहीं थी व्यवस्था

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles