Advertisment
बलौदाबाजारछत्तीसगढ़

शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक समेत 3 को किया निलंबित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। शिक्षा के मंदिर में शराब पीकर आने वाले शिक्षकों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। हाल ही में बलौदाबाजार जिले में एक ताजा मामला सामने आया, जिसमें शिक्षकों का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

जिले में कसडोल विकासखंड की प्राथमिक शाला अलकतरा में पदस्थ सहायक शिक्षक राधेश्याम दीवान के खिलाफ शिकायत थी कि वह स्कूल नहीं आते और जब आते है तो शराब पीकर स्कूल आते हैं। वह स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण में भी उपस्थित नहीं थे। इसके अलावा, विकासखंड पलारी के ग्राम दतान (प) स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक कुम्भज राम ध्रुव और ग्राम लरिया शासकीय प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक राजकुमार ध्रुव भी शराब पीकर स्कूल आते थे। इन सभी शिक्षकों की शिकायतों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने मामला गंभीरता से लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  सक्ती का सुमित चंद्रम बना भारतीय नेवी में लेफ्टिनेंट:NDA में सिलेक्शन फिर INA केरल में 4 साल ट्रेनिंग, पिता का सपना हुआ पूरा

सहायक शिक्षक राजकुमार ध्रुव का निलंबन आदेश –

बता दें कि इससे पहले भी गिंदोला हाईस्कूल के प्राचार्य का शराब के नशे में धुत्त वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें भी निलंबित किया गया था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles