Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुरहत्या

रायपुर में चाकू मारकर युवक की हत्या, शोभायात्रा के दौरान दो गुट भिड़े, मैदान में पड़ी भीगती रही लाश; 4 हिरासत में

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी में शोभायात्रा के दौरान चाकूबाजी में हत्या का मामला सामने आया है. देर रात टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाकला में शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में हुए विवाद के बाद जमकर चाकूबाजी हुई. इस ताबड़तोड़ चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई है और दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं. घटना में जान गवाने वाले युवक का नाम आर्यन तोमर बताया जा रहा है. मामले में पुलिस ने हत्या और धारा 294,323, 506, 307, 34 के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है.

इसे भी पढ़ें:  बेटी के प्रेमी को पहले मिलने बुलाया, अपहरण कर ले गए जंगल, फिर उतारा मौत के घाट, 6 गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल की रात 10.30 बजे शोभायात्रा में पुराने आपसी विवाद को लेकर आरोपी शुभम गिरी, जयेश गिरी, रवि तोण्डे, सूरज नंदे द्वारा संगम पैलेस के पास बोरियाखुर्द में चाकू से आर्यन तोमर, शुभम चंद्राकार, समीर साहू, सिद्धांत निषाद पर चाकू से हमला कर दिया. आर्यन तोमर निवासी बोरिया खुर्द RDA कॉलोनी की मृत्यु हो गई है. वहीं शुभम चंद्राकर, समीर साहू, रवि घायल है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. शुभम गिरी संतोषी नगर मानसपुरम मोड़
  2. जयेश गिरी अक्षत कॉलोनी बोरियाखुर्ड
  3. रवि तोण्डे डुंडा मुझगहन
  4. सूरज नंदे RDA कॉलोनी बोरियाखुर्द
  5. एक नाबालिक
इसे भी पढ़ें:  शो रूम से सीधे खेत में पहुंची कार : पहली ही ड्राइव में हादसा, चार मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए खेत में घुसी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles