Advertisment
श्री हनुमान जन्मोत्सवछत्तीसगढ़बालोद

हनुमान जयंती के दिन रेत पर उभरी बजरंगबली की प्रतिमा, बालोद में चमत्कार मान दर्शन करने पहुंचे लोग

ग्रामीण बोले- कलाकार द्वारा बनाना संभव नहीं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद जिले के ग्राम कोहंगाटोला में मनरेगा मजदूरों ने काम करने के दौरान रेत में भगवान बजरंगबली के स्वरूप के रूप को देखा। यह बात धीरे-धीरे गांव में फैली उसके बाद पूरे अंचल के लोग भगवान के उसे उभरे हुए रेत के स्वरूप को देखने दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। वहां पर नारियल चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो चुका है और लोग पूजा-अर्चना करने की पहुंच रहे हैं।

ग्रामीण खिलेश्वरी साहू ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन हमारे गांव के नदी में रेत में से भगवान बजरंगबली की प्रतिमा उभर कर सामने आई है। खुद ही इसने रूप धारण किया है जिसके बाद से हम भी पूजा-अर्चना करने पहुंचे हुए हैं। गांव में ऐसा पहली बार हुआ है जब रेत में भगवान बजरंगबली के जयंती के दिन इस तरह की घटना हुई है।

इसे भी पढ़ें:  आत्मानंद स्कूल के 11 शिक्षाकर्मियों की नौकरी गई, डीईओ ऑफिस में हंगामा, महिला टीचर बेहोश

नारियल सहित पूजन सामग्री लेकर पहुंच रहे लोग

गांव की इस नदी ने अस्थाई मंदिर का रूप ले लिया है। लोग नारियल सहित पूजन सामग्री लेकर वहां पर पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो सुबह जब मनरेगा मजदूरों ने देखा तो रेत का उभार थोड़ा काम था। अब संपूर्ण स्वरूप भगवान बजरंगबली का उस रेत में देखने को मिल रहा है।

कलाकार का बनाना संभव नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि रेत का कटाव इस तरह है कि वहां पर किसी कलाकार द्वारा रेत में भगवान बजरंगबली की प्रतिमा बनाना संभव नहीं हैं। हमारे क्षेत्र में कोई रेत से मूर्ति बनाने वाला कलाकार भी नहीं है, लिहाजा इस प्रकृति का स्वरूप बताया जा रहा है।

भगवान बजरंगबली की कृपा- ग्रामीण

इसे भी पढ़ें:  योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें- ओपी चौधरी

ग्रामीण इसे भगवान बजरंगबली की कृपा बता रहे हैं। उनका कहना है कि सुबह से ही भक्त यहां पर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भगवान बजरंगबली को चढ़ाने वाले सारे पूजन सामग्री लेकर महिलाएं वहां पर पहुंच रही है। बच्चे भी सुबह से पहुंचे हुए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles