Advertisment
Accidentअंबिकापुरछत्तीसगढ़

थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अंबिकापुर में हादसे के बाद भाग निकले सवार; गुस्साए लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में NH-43 पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई और उन्होंने थार को आग के हवाले का दिया। इसके चलते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कुनकुरी निवासी पारसनाथ नगेशिया (20) सोमवार शाम किसी काम से बाइक से मंगारी गया था। वहां से रात करीब 8 बजे अपनी बहन को लेने बतौली जाने के लिए निकला था। अभी वह मंगारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि सीतापुर की ओर तेज रफ्तार में जा रही थार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।

युवक की मौके पर मौत, थार में लगाई आग

इसे भी पढ़ें:  नवा रायपुर में स्टंट करने वाले 128 बाइक और 6 कार ड्राइवरों पर कार्रवाई

टक्कर लगते ही पारसनाथ उछलकर सड़क पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पारसनाथ के सिर, सीने और अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं थीं। वहीं थार की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसा होते देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने थार गाड़ी में आग लगा दी।

हादसे का शिकार युवक की बाइक
हादसे का शिकार युवक की बाइक

पूरी तरह जल गई थार

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक थार आग की लपटों से घिर चुकी थी। पुलिस ने थार में लगी आग को बुझाने की कोशिश भी नहीं कर पाई। बताया जा रहा है कि थार सूरजपुर में रहने वाले किसी की है। हादसे के बाद थार सवार भाग निकले थे। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो भी मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष में बदली:नशे में धुत देवर ने की उल्टी, भाभी ने सिर पर किया कुल्हाड़ी से वार

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

सीतापुर थाना प्रभारी भरत लाल साहू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस ने थार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थार में आगजनी की शिकायत नहीं की गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles