Advertisment
अन्य खबरें

योगी के मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन से 49 लाख की धोखाधड़ी, पूर्व विधायक सुभाष पासी अरेस्‍ट, पत्‍नी फरार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हरदोई: उत्‍तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन रुचि गोयल से ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूर्व विधायक सुभाष पासी और उसकी पत्‍नी पर दर्ज धोखाधड़ी और गैंगस्‍टर के मामले में तलाश थी। गुरुवार को पूर्व विधायक को कोर्ट में पेश किया गया। उसकी पत्‍नी की तलाश की जा रही है।

गाजीपुर निवासी पूर्व विधायक सुभाष पासी मुंबई के जुहू में रहता है। पड़ोसी अक्षय अग्रवाल के जरिये उसकी मुलाकात हरदोई के चंद्र प्रकाश गुप्‍ता से हुई थी। उन्‍हें बताया गया कि सुभाष प्रॉपर्टी का काम करता है। सुभाष ने मुंबई के आराम नगर में एक फ्लैट खाली होने की बात कही और ढाई करोड़ रुपये में खरीदने का ऑफर दिया। इस पर प्रकाश चंद्र सुभाष के साथ रुचि गोयल के घर गए। रुचि गोयल नितिन अग्रवाल की बहन हैं। यहां कई लोगों के सामने रुचि ने 49 लाख रुपये का चेक सुभाष और उसकी पत्‍नी रीना को दिया। रीना ने चेक अपने अकाउंट में लगाकर पैसे निकाल लिए।

इसे भी पढ़ें:  जीजा-साली के बीच शारीरिक संबंध गलत, लेकिन बालिग तो रेप नहीं; High Court का बड़ा फैसला

दो बार गाजीपुर से विधायक रह चुका है

कुछ दिन बाद सुभाष और रीना ने रुचि गोयल को फ्लैट के फर्जी कागज थमा दिए। इससे पहले अक्षय अग्रवाल ने भी सुभाष पासी और रीना के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पूर्व विधायक सुभाष पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पत्‍नी की तलाश की जा रही है। सुभाष पासी गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुका है। 2022 में वह भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles