Advertisment
अन्य खबरें

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला : MP के इन 18 शहरों में शराबबंदी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक शुक्रवार (24 जनवरी) को महेश्वर (खरगोन) में हुई। देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। सीएम मोहन ने एमपी के 18 धार्मिक नगरों में शराब दुकानें बंद करने के फैसले पर मुहर लगाई है। ये दुकानें कहीं शिफ्ट भी नहीं होंगी। सीएम ने कहा कि विशेष परिस्थिति में मंत्री अपने विभागों में ट्रांसफर कर सकेंगे। सीएम ने महू में आंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए 25 करोड़ रुपए का फंड आवंटित करने का ऐलान किया है।

मां नर्मदा की पूजा के बाद हुई बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे महेश्वर हेलीपैड पहुंचे। यहां प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और दूसरे नेताओं ने सीएम का स्वागत किया। इसके बाद सीएम मोहन अहिल्या घाट पहुंचे। नर्मदा में दर्शन और पूजा की। इसके बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक में शामिल हुए। बैठक में 18 धार्मिक नगरों में शराब की दुकानें बंद करने के फैसले पर सहमति दी गई।

इसे भी पढ़ें:  'गंगा' का पानी क्यों कभी खराब नहीं होता? वैज्ञानिकों ने ढ़ूंढ़ निकाला इसके पीछे का कारण

18 धार्मिक शहरों में शराबबंदी पर मुहर
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर भगवान राम और कृष्ण ने अपने कदम रखे, वहां शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इनमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, चित्रकूट, महेश्वर, मंदसौर, दतिया और अमरकंटक जैसे शहर शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी का निर्णय युवाओं को बेहतर भविष्य देने और इन धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए जरूरी है।

नई आबकारी नीति पर भी हुई चर्चा
बैठक में नई आबकारी नीति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी से होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए नई नीतियां लाई जाएंगी। इसमें शराब दुकानों की नीलामी के लिए नई शर्तें लागू होंगी। सामाजिक संगठनों और साधु-संतों से सलाह-मशविरा करके इस निर्णय को अमलीजामा पहनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नीति का मकसद केवल राजस्व संग्रह नहीं बल्कि समाज का कल्याण है।

इसे भी पढ़ें:  टेल लैम्प पर लिखा पुलिस, रजिस्ट्रेशन नंबर गायब

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles