Advertisment
अन्य खबरें

फिल्मी रंग उतार पहना भगवा चोला : किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, करेंगी अपना पिंडदान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में महाकुंभ में शिरकत की थी. जहां उन्होंने संन्यास ले लिया है. अब ममता कुलकर्णी यामाई ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी. वे किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी. शाम को उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक शाम को ममता संगम पर पिंडदान करेंगी. इसके बाद 6 बजे उनका पट्टाभिषेक होगा. ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज, जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात भी की है.

ममता कुलकर्णी का कहना है कि उनका सौभाग्य है कि वे महाकुंभ आई हैं. ममता कुलकर्णी ने आचार्य महामंडलेश्वर से महाकुंभ और धर्म अध्यात्म के मुद्दों पर बातचीत भी की. इसके पहले उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी भी लगाई. बॉलीवुड सनसनी और अंडरवर्ल्ड से डायरेक्ट कनेक्शन वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने दीक्षा भी ले ली है. वहीं महामंडलेश्वर बनने को लेकर किन्नर अखाड़े ने उन्हें सहमति भी दे दी. हालांकि अब इस मामले को लेकर महाकुंभ में साधु संतों में काफी नाराजगी देखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई शून्य घोषित

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles