Advertisment
खेलकूदगौरेला-पेंड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

पेंड्रा में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

MP-CG और UP समेत कई राज्य के पहुंचे महिला-पुरुष पहलवान, देखने को मिला रोमांचक मुकाबला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित देशभर के महिला और पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया। पेंड्रा में महिला पहलवानों के बीच भी रोमांचक मुकाबला हुआ।

पेंड्रा में संयोजक इक़बाल सिंह अनेकों बार कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुके हैं। हर बार की तरह ही इस बार भी लोगों ने इस प्रतियोगिता का जमकर लुत्फ़ उठाया। मल्टीपरपज हाई स्कूल के खेल मैदान में प्रतियोगिता आयोजित की गई।

महिला पहलवानों ने भी दिखाई प्रतिभा।
महिला पहलवानों ने भी दिखाई प्रतिभा।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

इस दौरान लोग पहलवानों की प्रतिभा से प्रभावित होकर नकद इनाम देकर कर हौसला अफजाई करते रहे। परंपरागत कुश्ती प्रतियोगिता के प्रति लोगों का रुझान कुछ इस तरह दिखाई दिया कि मंच और खेल मैदान के चारों तरफ सहित दर्शक दीर्घा के सभी स्टैंड फुल रहे। पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालनी पड़ी।

पुरुष पहलवानों ने कुश्ती में दिखाई अपनी प्रतिभा।
पुरुष पहलवानों ने कुश्ती में दिखाई अपनी प्रतिभा।

पहलवानों ने आयोजन के प्रति आभार व्यक्त किया

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में बवाल: मुस्लिम युवक के शिवलिंग पर पेशाब करने से भड़के लोग, आक्रोशित लोगों ने की जमकर तोड़-फोड़, 8 गिरफ्तार

वहीं बाहर से आए पहलवानों ने आयोजकों के इस शानदार आयोजन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पेंड्रा में खेल आयोजन को लेकर यहां का वातावरण काफी अच्छा है। राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतीक्षा यहां आयोजित हो सकती हैं।

कुश्ती प्रतियोगिता देखने उमड़ी लोगों की भीड़।
कुश्ती प्रतियोगिता देखने उमड़ी लोगों की भीड़।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

नगर पालिका पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान, पूर्व अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह , पवन सुल्तानिया, सहित सादिक खान, वीरेंद्र मिश्रा, अखिलेश नामदेव , राकेश मिश्रा, पवन बंका , गणेश गुप्ता, योगेश तिवारी सहित काफी संख्या में लोग पहुंचे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles