Advertisment
बालोदछत्तीसगढ़

बच्चों को जहर देकर मां ने खुद पीया, तीनों की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां मां ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर पिलाकर खुद भी पी लिया. हालत गंभीर होने पर तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया. यह घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव की है.

मिली जानकारी के अनुसार छोटे बच्चों के विवाद में देरानी जेठानी का झगड़ा हो गया. इसके बाद गुस्से में आकर जेठानी डुमेंश्वरी साहू ने कीटनाशक की दवाई खरीदकर लाई, फिर अपने दो मासूम बच्चे हिमांसी 4 वर्ष और जागेन्द्र 7 वर्ष को कीटनाशक दवाई पिला दी और खुद भी कीटनाशक पी लिया.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ ने जल संचय-जन भागीदारी में किया कमाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला पुरस्कार

तीनों को परिवार के लोगों ने अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया. अर्जुन्दा पुलिस जांच मामले की जांच में जुटी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles