
महालक्ष्मी नारी गारंटी का फॉर्म भरा रहे विकास उपाध्याय
धरसीवा-अभनपुर में झेरिया समाज और महिला समूहों से की मुलाकात, साथ में बैठकर खाया खाना
रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने शनिवार को धरसीवा और अभनपुर विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई समाजों और महिला समूहों के साथ आम जनता से मुलाकात की। धरसीवा और विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सिलयारी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
साथ ही ग्राम सकरी में महिला समूहों के साथ बैठक की बैठक में विकास उपाध्याय ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी के बारे में बताया। साथ ही अपने हाथों से गारंटी योजना का फॉर्म भी भरा।
विकास उपाध्याय का समर्थन करने की अपील
अभनपुर विधानसभा के कुटेरा गांव में छत्तीसगढ़ी झेरिया लोहार समाज के लोगों से मुलाकात की। जहां समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। राज स्तरीय इस सामाजिक बैठक में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय का समर्थन करने समाज के लोगों से अपील की।
विकास ने समाज के लोगों के साथ बैठकर किया भोजन
विकास उपाध्याय ने बैठक समापन के बाद झेरिया लोहार समाज समाज के लोगों के साथ बैठकर किया भोजन। इस दौरान उनके साथ राज प्रधान सहित समस्त पदाधिकारी और समाज के लोग उपस्थित थे।
दौरे में छाया वर्मा भी रहीं मौजूद
इस दौरे में उनके साथ पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, नारायण कुर्रे, दुर्गेश वर्मा, जयंत साहू सहित विभिन्न सामाजिक संगठन महिला समूह और कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



