Advertisment
दिल्ली

दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए, केजरीवाल ने कहा, ‘चुनाव जीतने के बाद 2100 मिलने लगेंगे’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की. पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में, आतिशी सरकार ने “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का निर्णय किया है. इस योजना का रजिस्ट्रेशन कल से शुरू हो जाएगा, जिसमें महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कार्ड भी दिया जाएगा.

अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस योजना की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा, “18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी” उन्होंने बताया कि इसी योजना के तहत चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को 1000 रुपये की जगह हर महीने 2100-2100 रुपये मिलने लगेंगे. केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जल्द ही गली-गली, घर-घर जाकर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे. रजिस्ट्रेशन करने के बाद महिलाओं के खातों में 1000 रुपये आने शुरू हो जाएंगे

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के नांगलोई इलाके के घर में लगी भीषण आग: दूसरी मंजिल से कूदकर 6 लोगों ने बचाई जान, देखें वीडियो

महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण: केजरीवाल ने महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, “महिलाएं अपने परिवार की धुरी होती हैं. वे बच्चों को अच्छे संस्कार देती हैं और परिवार का संचालन करती हैं. हम इस योजना के माध्यम से उनकी मेहनत में थोड़ी बहुत मदद कर सकते हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू धर्म में कहा गया है कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता का वास होता है. उनके इस ऐलान ने महिलाओं में एक नई उम्मीद जगाई है. उन्होंने कहा, “यह योजना इस सरकार का एक अहम कदम है जो विमर्श और समानता की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है.”

इसे भी पढ़ें:  UGC-NET की परीक्षा हुई रद्द, गड़बड़ी के कारण की गई कैंसिल

केजरीवाल बोले, ‘जादूगर हूं मैं’: केजरीवाल ने ये भी कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है. उन्होंने इस मौके पर बीजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “बीजेपी वाले पूछते हैं कि यह पैसा कहां से आएगा? तो मैं यह बता दूं कि मैं एक जादूगर हूं. मैं जो ठान लेता हूं, वो करके रहता हूं.” केजरीवाल ने आश्वासन दिया कि इस योजना को लागू करने में दिल्ली सरकार का वित्तीय बोझ नहीं बढ़ेगा. उन्होंने कहा, “मां-बहनों के आशीर्वाद से दिल्ली सरकार की बरकत होगी.”

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles