Advertisment
क्राइम

रेप का आरोपी जेल से जमानत पर निकला और नाबालिग पीड़िता की टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां रेप का आरोपी जमानत पर बाहर निकला उसके बाद नाबालिग पीड़िता की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर सुंदरगढ़ जिले में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। आरोपी कुनू किशन को पिछले साल अगस्त में सुंदरगढ़ जिले में एक नाबालिग से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने धारुआडीह थाने में कुनू के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। आरोपी पिछले साल दिसंबर में जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। पुलिस का दावा है कि सजा से बचने के लिए उसने पीड़िता की हत्या की साजिश रची।

इसे भी पढ़ें:  शराब भट्ठी में गार्ड का रेता गला:आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल, आरोपियों को भेजा गया जेल

लड़की को झारसुगुड़ा से अगवा कर राउरकेला में हत्या की गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। ओडिशा वेस्ट रेंज के आईजी हिमांशु लाल ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बाकी सबूतों के जरिए इस हत्याकांड को सुलझाया।

पॉक्सो केस में बचने के लिए रची हत्या की साजिश

लड़की का क्षत-विक्षत शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर पाए गए. उसके शव के निचले अंग एक स्थान पर पाए गए, जबकि धड़ सहित अन्य हिस्से ब्राह्मणी नदी के तट पर एक पॉलिथीन बैग में मिले। आरोपी कुनू ने कबूल किया कि उसने POCSO एक्ट के तहत सजा से बचने के लिए पीड़िता की हत्या की साजिश रची थी। आईजी हिमांशु लाल ने बताया कि झारसुगुड़ा पुलिस ने फिर से क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए कुनू किशन को नदी तट पर ले गई थी। उन्होंने कहा, ‘हमने लड़की के शव के सभी अंग बरामद कर लिए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, हम केस की सुनवाई को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जा रहे हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी को सख्त सजा मिले।

इसे भी पढ़ें:  महिला टीचर से दिनदहाड़े लूट, हाथ से पर्स छीनकर भागे लुटेरे, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles