Advertisment
छत्तीसगढ़

बीपी बढ़ने से बिगड़ी महिला BLO की तबीयत: SIR सर्वे के दौरान बेहोश होकर जमीन पर गिरी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला बीएलओ सुपरवाइजर का बीपी अचानक बढ़ गया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने BLO पी. गीता कृष्णनन को तत्काल ICU में भर्ती कराया, जहां पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की वजह SIR के तेज रफ्तार और दबाव बताई जा रही है। पूरा मामला तारबहार थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, तारबाहर स्थित आत्मानंद स्कूल में एसआईआर ड्यूटी कर रही महिला बीएलओ का अचानक बीपी बढ़ने से हड़कंप मच गया। महिला बीएलओ को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है। तारबाहर क्षेत्र के आत्मानंद स्कूल में बीएलओ की ड्यूटी कर रहीं महिला कर्मचारी पी. गीता कृष्णन का रविवार को काम करते-करते अचानक बीपी हाई हो गया। तबियत बिगड़ता देख उन्हें आनन- फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बलौदाबाजार आगजनी के बाद रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण, पुराने स्वरूप में लौटा संयुक्त जिला कार्यालय

बताया जाता है कि, जब उन्हें अस्पताल लाया गया तब उनका बीपी 170 के करीब था। यहां अस्पताल स्टाफ के द्वारा इलाज करने के बाद उनका बीपी 125-85 के करीब आया। महिला कर्मचारी का इलाज जिला अस्पताल के आईसीयू में किया जा रहा है। बीएलओ के ड्यूटी के दौरान चक्कर खाकर गिरने पर आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण जिला अस्पताल में भी डाक्टर और स्टाफ की मौजूदगी नहीं के बराबर थी। सुपरवाइजर को आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया। बीपी हाई लेवल पर पहुंच गया था, डाक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कराया।

इसे भी पढ़ें:  हेयर स्टाइल को लेकर चल रहा था विवाद… नाबालिग ने दोस्त की छाती में घुसा दी लोहे की रॉड, मौत

अस्पताल में इलाज जारी है- एसडीएम साहू
बिलासपुर एसडीएम मनीष साहू ने बताया कि, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर महिला कर्मचारी बतौर बीएलओ कार्य कर रहीं थीं। बीपी बढ़ने के कारण तबीयतबिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब मैं मिलने पहुंचा तब उनका बीपी सामान्य अवस्था में आ चुका था। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles