Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

दुर्गा पंडाल में संदेहियों के हाथों से उतरवाए 1700 से अधिक कड़े, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने पुलिस चला रही विशेष अभियान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। नवरात्रि पर्व पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. जिले के नैला दुर्गा पंडाल और मेले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए संदिग्ध युवकों के हाथों से 1700 से अधिक स्टील के कड़े उतरवाकर जब्त किए. अधिकारियों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में इन कड़ों का इस्तेमाल झगड़े या हमले के दौरान हथियार की तरह किया जा सकता था. पुलिस की यह कार्रवाई त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है.

हथियार जैसे खतरनाक कड़े जब्त

जांच के दौरान कई स्टील कड़े इतने भारी और खतरनाक पाए गए कि उन्हें सीधे हथियार के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता था. पुलिस को आशंका थी कि भीड़भाड़ वाले मेले में असामाजिक तत्व इन कड़ों का इस्तेमाल झगड़े या हमले में कर सकते हैं. इसी आशंका के चलते सभी संदिग्ध युवकों की पहचान की गई और उनसे कड़े निकलवाए गए.

इसे भी पढ़ें:  DA का ऐलान उसके बाद भी घमासान, पेंशनरों ने क्यों जताई नाराजगी

सतत गश्त और पेट्रोलिंग

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता लगातार जारी है. नैला मेले और दुर्गा पंडाल में पुलिस बल की तैनाती की गई है और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है. खासतौर पर संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है. नवरात्रि के दौरान देर रात तक भी पुलिस गश्त की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

जनता से अपील

पुलिस ने इस पूरे अभियान की तस्वीरें और वीडियो भी संकलित किए हैं और प्रेस के माध्यम से जनता को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि धार्मिक पर्व की शांति और सुरक्षा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते अपराधों पर नियंत्रण किया जा सके.

इसे भी पढ़ें:  आत्मानंद स्कूल के सामने शराब बेचते युवक गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles