Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत:खेत में निंदाई का काम कर रही थी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे दौरान संतोषी कश्यप (35) ग्राम कापन में खेत में निंदाई का काम कर रही थी। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह 6 बजे संतोषी कश्यप अपने खेत में 8 से 10 लोगों के साथ निंदाई का काम कर रही थी। महिला दोपहर 12 बजे करीब घर जाने के लिए निकल रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी।

सीने पर चोट के निशान

खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के सीने पर चोट के निशान है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  एनएसएस कैंप में छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, 10 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles