Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

शिवरीनारायण में ड्यूटी छोड़कर शराब पीते दिखे टीचर-प्यून VIDEO:आत्मानंद स्कूल में पदस्थ है शिक्षक; अधिकारी ने लगाई फटकार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और चपरासी का शराब पीते वीडियो वायरल हो रहा है। टीचर और चपरासी शिवरीनारायण के स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल में पदस्थ है।

जानकारी के अनुसार शिक्षक हरिश्चंद्र देवांगन और चपरासी रोहित केसरवानी ड्यूटी छोड़कर शराब दुकान पहुंचे थे, जहां वे दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। प्राचार्य ने बताया कि दोनों शाम करीब 3 बजे निकल गए थे, जिसके बाद उन्हें स्कूल में नहीं देखा गया है।

शिक्षकों की जिम्मेदारी पर सवाल

मामला तब सामने आया जब किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। स्कूल के अनुशासन और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सालभर से बनकर तैयार है रेलवे लाइन, 1 नवंबर से चलने वाली ट्रेन का अभी तक कोई पता नहीं

अधिकारी ने लगाई फटकार

जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार भारद्वाज ने वीडियो सामने आने के बाद मामले में संज्ञान में लिया है। फोन के माध्यम से स्कूल प्राचार्य को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles