Advertisment
छत्तीसगढ़

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, बर्थडे पार्टी में युवक की ईंट-पत्थर से हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले के एचएससीएल कॉलोनी में जन्मदिन की खुशियां देर रात मातम में बदल गईं। सोमवार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच एक स्कूल में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने दो औपचारिक बालक सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, दो औपचारिक बालक अभी फरार है उनकी तलाश की जा रही है।

दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र के एचएससीएल कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के बाद मामूली विवाद में युवक रोशन ठाकुर की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या कर दी। वहीं भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि एचएससीएल कॉलोनी स्थित एक स्कूल में कुछ युवक एक नाबालिग किशोर का जन्मदिन मनाने के लिए दीवार फांदकर अंदर पहुंचे थे, क्योंकि स्कूल का गेट बंद था। पार्टी में जमकर केक काटा गया, संगीत बजा और खुशियां मनाई गईं। लेकिन इसी बीच पार्टी में शामिल रोशन कुमार ठाकुर का अन्य युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इसे भी पढ़ें:  छात्रावास में बच्चों को परोसा फिनायल वाला खाना: हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, चीफ सेक्रेटरी से शपथ पत्र में मांगा जवाब

पहले तो मामला मामूली था, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पांच युवकों ने मिलकर रोहन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले रोशन की जमकर पिटाई की, फिर ईंट और पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण रोहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो अपचारी बालकों सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अपचारी बालक सहित दो आरोपी फरार हैं।

मौके से शराब की बोतलें, बर्तन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित की गई है। सीएसपी ने कि यह घटना बेहद गंभीर है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस लगातार जगह-जगह दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  कुएं में मिली बच्ची की लाश:2 दिन पहले गायब हुई थी 24 दिन की नवजात, परिजन बोले- भूत उठा ले गया होगा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles