Advertisment
Uncategorized

पति के होते हुए पैदा किए प्रेमी के दो बच्चे, तीसरी बार प्रेग्नेंसी पर खुली सच्चाई तो…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराजगंज से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स की पत्नी ने जब दो बच्चों को जन्म दिया तो वह बहुत खुश हुआ लेकिन जब तीसरी बार पत्नी गर्भवती हुई तो पति हैरान रह गया। पति ने जब पत्नी से इस बार बातचीत की तो पत्नी ने हैरान करने वाली जानकारी बताई। पत्नी की सच्चाई सुनकर पति पत्नी से दूर भागने लगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला महाराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पति-पत्नी प्रेम से रहते थे। दोनों के दो बच्चे भी थे लेकिन जब तीसरी बार महिला प्रेग्नेंट हो गई तो पति का माथा ठनक गया। पत्नी से पूछताछ की तो पता चला कि उसका गांव के ही रहने वाले एक शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इतना ही नहीं पत्नी ने दो बच्चों को लेकर जो सच्चाई बताई, वह तो और हैरान करने वाली है।

इसे भी पढ़ें:  अब महंगा पड़ेगा हवाई सफर, टिकट के बढ़ेंगे कीमत

4 -5 साल से चल रहा था अवैध संबध

जिन दो बच्चों को शख्स अपना बच्चा मान रहा था, पत्नी ने बताया कि ये दोनों बच्चे भी उसके नहीं है बल्कि प्रेमी के ही है। पूछताछ में पत्नी ने बताया कि दोनों के बीच 4 से 5 सालों से अवैध संबंध चल रहा था और चोरी-छिपे मिलते थे। किसी को इसके बारे में जानकारी नहीं थी, इसी बीच महिला प्रेमी के दो बच्चों की मां भी बन गई। पति अपना समझकर उन्हें अपनाता गया।

पत्नी ने बताया- प्रेमी से कर ली है शादी

हालांकि जब तीसरी बार महिला प्रेगेंट हुई तो पति को शक हो गया। पति ने जब पूछताछ की तो यह चौंकाने वाली जानकरी सामने आई। पत्नी के बारे में कड़वी सच्चाई सामने आने के बाद पति हैरान रह गया। वह तब और चौंक गया जब उसे पता चला कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है।

इसे भी पढ़ें:  ईद की नमाज को लेकर बवाल: मेरठ में झड़प, कई लोग घायल, मुरादाबाद-सहारनपुर में भी तनाव

पति ने इसके बाद अपनी पत्नी के खिलाफ कदम उठाया और उसे घर से बाहर कर दिया। इसके बाद वह अपने प्रेमी के घर पहुंच गई लेकिन प्रेमी ने भी अपने घर रखने से मना कर दिया लेकिन जब ग्रामीणों ने दबाव बनाया तो प्रेमी को झुकना पड़ा और वह घर में रखने को मजबूर हुआ।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles