Advertisment
छत्तीसगढ़

विधवा महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, चेहरे पर पोता गोबर; ‘प्रेम’ की मिली ऐसी घिनौनी सजा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पेंड्रा (जीपीएम): छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। खोडरी चौकी क्षेत्र के ग्राम रानीझाप में एक 35 वर्षीय विधवा महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया। महिला के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उसके चेहरे पर गोबर पोतकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

प्रेम प्रसंग और फरारी के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति का एक साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद उसका गांव के ही शादीशुदा व्यक्ति हरि प्रसाद राठौर (35) के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। दोनों बीते 29 अक्टूबर को गांव से भाग गए थे और मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रह रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  महिला समेत 8-8 लाख के दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

शुक्रवार को जब यह जोड़ा वापस गांव लौटा, तो विवाद शुरू हो गया। मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा, जहां महिला ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। लेकिन यह बात प्रेमी के परिजनों को नागवार गुजरी।

काली मंदिर तक घसीटा, ग्रामीणों ने दिखाई इंसानियत

शनिवार सुबह करीब 10 बजे आक्रोशित परिजनों—जिनमें हरि प्रसाद की पत्नी सरोज राठौर, भाई मनोज और यशोदा राठौर शामिल थे—ने महिला पर हमला बोल दिया। उन्होंने महिला को बेरहमी से पीटा, उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे निर्वस्त्र कर गांव की गलियों में घुमाया। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, हमलावरों ने उस पर गोबर पोता और उसे पीटते हुए गांव के मुख्य मार्ग स्थित काली मंदिर तक ले गए।

इसे भी पढ़ें:  मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल जा रहे जत्थे को ट्रैक्टर ने कुचला, एक युवती की मौत, दो गंभीर

इस भयावह मंजर को देख गांव के कुछ युवाओं और ग्रामीणों—अमर सिंह धुर्वे और दशरथ विश्वकर्मा—ने साहस दिखाया। उन्होंने भीड़ से महिला को बचाया, उसे कपड़े पहनाए और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस की कार्रवाई: 3 आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सरोज राठौर, मनोज और यशोदा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles