Advertisment
छत्तीसगढ़

मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल जा रहे जत्थे को ट्रैक्टर ने कुचला, एक युवती की मौत, दो गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दहिकोंगा कोल्ड स्टोरेज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल जा रहे युवाओं के जत्थे को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, कांटागांव निवासी महादई नेताम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में सदबती मंडावी और ललिता मरकाम को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक ललिता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  करोड़ों का धान खा गए चूहे! अब छत्तीसगढ़ के इस जिले में शुरू हुई ‘वांटेड चूहों’ की तलाश, जगह-जगह लगे पोस्टर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles