Advertisment
छत्तीसगढ़

छॉलीवुड निर्माता मोहित साहू ने फिनाइल पीकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के चर्चित निर्माता मोहित साहू ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की है। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

गौरतलब है कि मोहित साहू पर एक छॉलीवुड अभिनेत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मोहित साहू ने धोखा देकर उससे शादी की, फिर शादी से मुकर गया और उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पुरानी बस्ती थाना में मोहित साहू के खिलाफ पहले ही अपराध दर्ज किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:  सूरजपुर में होटल कारोबारी के बेटे को अगवा कर हत्या

मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

जानकारी के अनुसार, यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट के ब्लॉक 410 से जुड़ा है। आरोप है कि मोहित साहू ने अभिनेत्री को इसी अपार्टमेंट में रखा था, जहां उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट में अभिनेत्री गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

शादी का झांसा देकर साथ रखने का आरोप

पीड़िता ने लहूलुहान हालत में पुरानी बस्ती थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मोहित साहू उसे उज्जैन ले गया, जहां वह पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उससे विवाह कर बैठा। इसके बाद उसे रायपुर के अपार्टमेंट में रखा गया। कुछ समय बाद मोहित साहू शादी से मुकर गया। जब अभिनेत्री ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

इसे भी पढ़ें:  किसानों के लिए आफत बनी बेमौसम बारिश : खेतों में भरा पानी, सड़ने लगी धान की फसल, किसानों ने की मुआवजा देने की मांग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles