Advertisment
महाकुंभ 2025

कौन हैं साध्वी हर्षा ? जिसने महाकुंभ में मचाई सनसनी, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले VIDEO को लेकर कही चौंकाने वाली बात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 का भव्य शुभारंभ हो गया है। देश और दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। महाकुंभ के पहले दिन जहां एक करोड़ लोगों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं आज दोपहर 2 बजे तक 2 करोड़ लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। इसी बीच एक महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों में महिला ने साध्वी का भेष धारण किया है। जिसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। कई लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ जा रहे हैं तो स्नान के बाद न करें ये गलतियां…. वरना आपके सारे पुण्य हो जाएंगे नष्ट

उत्तराखंड की है हर्षा रिछारिया

वायरल महिला की पहचान हर्षा रिछारिया के रुप में हुई है। हर्षा उत्तराखंड की रहने वाली है। एक वीडियो में उसने कहा कि वह आचार्य महामंडलश्वेर स्वामी कैलाशानंदगिरी महाराज की शिष्या है। हर्षा का कहना है कि वह दो साल पहले ही सबकुछ छोड़ के साध्वी बन गई है। मेरी उम्र अभी 30 साल है। एक व्यक्ति ने जब उनसे पूछा कि वह इतनी सुंदर है तो साध्वी क्यों बनी। इसके जवाब में हर्षा ने कहा कि उन्हें जो करना था वो सब कुछ करके वह साध्वी बनी हैं।

साध्वी बनने से पहले मॉडल और एंकर

हर्षा रिछारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो पर लिखा है कि शिष्या, आचार्य महामंडलश्वेर स्वामी कैलाशानंदगिरी महाराज। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 अपने आप में बहुत दिव्य और भव्य है। सनातन धर्म को मानने वाले हर लोगों को महाकुंभ का हिस्सा बनना चाहिए। हर्षा साध्वी बनने से पहले योगा टीचर, मेकअप आर्टिस्ट और एंकर के साथ-साथ मॉडल भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई धार्मिक स्थलों की तस्वीरें भी शेयर की है। एक तस्वीर में उन्हें महामंडलश्वेर स्वामी कैलाशानंदगिरी महाराज के साथ देखा जा सकता है।

ग्लैमरस अंदाज ने खींचा ध्यान

वहीं सोशल मीडिया पर हर्षा रिछारिया के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनाया हुआ है। कई हिंदी फिल्मों के गानों पर हर्षा ने रील बनाए है। जिसके स्क्रीनशॉट और वीडियो फेसबुक से लेकर वाट्सऐप तक वायरल हो रहा है। कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे है और खरी खोटी सुना रहे हैं। वहीं एक वर्ग ऐसा भी है जो उनकी तारीफ कर रहा है और साध्वी बनने के फैसले को सराह रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने महाकुंभ भगदड़ मामले की सुनवाई करने से किया इंकार, याचिकाकर्ता को दी ये सलाह…

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles