Advertisment
Accidentमध्यप्रदेश

सागर में गाय को बचाने के दौरान शराब से भरा ट्रक पलटा, लूटने के लिए खाली बोतलें लेकर पहुंचे लोग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में बड़ा हादसा हो गया। गाय को बचाने के चक्कर में शराब से भरा ट्रक पलट गया। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिली, शराब लूटने के लिए होड़ मच गई। लोग खाली बोतलें लेकर पहुंचने लगे। दरसक यह सड़क हादसा सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां शराब से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई है, लेकिन आर्थिक नुकसान हो गया।

जानकारी के अनुसार शराब से भरा ट्रक क्रमांक MP 09 HH 5591 जो इंदौर से शराब लेकर सागर आ रहा था। तभी राहतगढ़ थाना अंतर्गत गाजीखेड़ा गांव में पटाझोरा के पास एक गाय को बचाने के चक्कर में बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में ड्राइवर को चोटे आई है। वहीं शराब से भरा ट्रक पलटने की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में शराब प्रेमी वहां पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को काबू में करते हुए कंटेनर चालक घायल बबलू निवासी सुल्तानपुर रायसेन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राहतगढ़ पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में कोयला लोडेड ट्रेलर नहर में गिरा:तेज बहाव में तैरते हुए ड्राइवर ने बचाई अपनी जान

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल से ब्यौहारी जा रहा शराब लोड मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सोन नदी में पलट गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन शराब से भरी बोतल नदी में बिखर गई। वहीं मिनी ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक को इस हादसे में हल्की चोट आई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।  घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के अमरकंटक शहडोल स्टेट हाइवे के दियापिपर स्थित सोन नदी की है। शराब लोड ट्रक नदी में पलटने की सूचना पर जान जोखिम में डालकर स्थानीय लोग पहुंच गए। मामले की जानकारी लगने पर मौके पर गोहपारू पुलिस पहुंची।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, हालात देखकर कांप गए पुलिसवाले

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles