Advertisment
क्राइम

अश्लील विडियो देखकर 3 नाबालिग छात्रों ने 8 साल की बच्ची से किया गैंगरेप, फिर उतार दिया मौत के घाट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

Crime News. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. तीन नाबालिग छात्रों ने आठ साल की एक छात्रा से पहले मंदिर में गैंगरेप किया और फिर उसको मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने अब इस मामले में तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है. तीनों ने बताया कि मोबाइल पर Porn Video देखकर यह काम किया है.

पूरा मामला आंध्रप्रदेश के नांदयाल जिले का है. बीती 7 जुलाई को आठ साल की बच्ची से गैंगरेप और मर्डर करने वाले तीनों छात्रों ने फोन पर अश्लील वीडियो देखा था और नाबालिग बच्ची के साथ वही दोहराया, आरोपियों ने इस वारदात को एक मंदिर में अंजाम दिया था. बता दें कि 8 साल की बच्ची लापता हो गई थी. लड़की 7 जुलाई को अपने घर के पास एक खेल के मैदान में गई थी, लेकिन बहुत समय बाद भी वापस नहीं लौटने के बाद उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की. लड़की के ना मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर के प्रीमियम शराब दुकान में प्रीमियम शराब में मिलाया पानी, तीन कर्मी बर्खास्त

नदी में फेंकी लाश

जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने गांव में घूम रहे तीन नाबालिग लड़कों का व्यवहार संदिग्ध पाया. इन तीन लड़कों में एक ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल भी कर लिया. कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने बाद में अन्य दो को भी पकड़ लिया. इन लड़कों की उम्र 11 से 15 साल बताई गई है. एसपी अधिराज सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के पिता और चाचा इस बात से डर गए थे कि उनके बच्चे के खिलाफ केस चलेगा, इसलिए उन्होंने बच्ची के शव को बाइक से ले जाकर एक पत्थर से बांध दिया और कृष्णा नदी में फेंक दिया.

इसे भी पढ़ें:  कुएं में मिली बच्ची की लाश:2 दिन पहले गायब हुई थी 24 दिन की नवजात, परिजन बोले- भूत उठा ले गया होगा

आरोपी के चाचा और पिता गिरफ्तार

इस मामले में दो आरोपी 12 साल के हैं, जो कि 6वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं, जबकि तीसरा लड़का 13 साल का है, जो 7वीं कक्षा में पढाई करता है. तीसरी कक्षा की नाबालिग बच्ची के साथ रेप और मर्डर के आरोपियों को 10 जुलाई को हिरासत में लिया गया था. इस मामले के संबंध में आरोपी के पिता और चाचा को भी गिरफ्तार किया गया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles