Advertisment
Accidentदिल्लीदेश- विदेश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, हालात देखकर कांप गए पुलिसवाले

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज फिर खौफनाक हादसा हो गया. यहां सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना इलाके में रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इससे कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां के हालात देखे तो वह सन्न रह गई. पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

पुलिस के अनुसार हादसा रविवार को सुबह करीब सात बजे हुआ. उस समय एक परिवार को लोग कार में सवार होकर रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन करने जा रहे थे. उसी दौरान बौंली थाना इलाके में बनास पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी. इससे कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में कार में सवार इस परिवार के दो बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें:  श्री सीमेंट कंपनी में लगी भीषण आग, आस-पास की सीमेंट कंपनियों के दमकल आग बुझाने में जुटे

हादसे के शिकार हुए लोग सीकर जिले के बताए जा रहे हैं
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर दौड़ी. लेकिन वहां के हालात देखकर एकबारगी पुलिस वाले भी कांप गए. बाद में घायलों और मृतकों को तत्काल एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर्स ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया. घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के शिकार हुए लोग सीकर जिले के बताए जा रहे हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles