Advertisment
Uncategorized

करवाचौथ पर चांद देखते वक्त पति से हुआ झगड़ा, तो पत्नी ने खाने में जहर मिलाकर कर दी हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के खूबसूरत रिश्ते और प्यार को सेलिब्रेट करने का एक खास मौका है। परसो पूरे देश में इस त्योहार की धूम थी। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए व्रत रखती है…सोलह श्रंगार करती है…रात को चांद निकलने के बाद चांद और पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती है। असल में यह त्योहार उस खूबसूरत बंधन को सेलिब्रेट करता है, जिसमें पति-पत्नी बंधे होते हैं। लेकिन, करवा चौथ के दिन उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने पहले अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और फिर रात को खाने में जहर देकर उसकी जान ले ली। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

जानिए पूरा मामला

यूपी के कौशांबी जिले में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने जहर देकर अपने ही पति की जान ले ली। बताया जा रहा है कि करवा चौथ की रात को पत्नी ने मैक्रोनी में जहर मिलाकर पति को खिला दिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। तबियत खराब होने पर शैलेश ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद, व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई में बारिश से हाहाकार, डूबा आधा शहर, लोकल ट्रेनें ठप, 5 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

बताया जा रहा है कि करवा चौथ का व्रत खोलते वक्त दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि, झगड़े के कुछ देर बाद सब कुछ ठीक हो गया था। लेकिन, इसके बाद सविता ने अपने पति शैलेश को मैक्रोनी में जहर मिलाकर दे दिया। इसके बाद वह पड़ोसी के यहां जाने का कहकर वहां से भाग गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शैलेश ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने कहा है कि उसकी पत्नी ने उसे जहर दिया है और इसमें परिवार के किसी भी सदस्य का कोई हाथ नहीं है। इस घटना की जानकारी मिलने के हाद, पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  विजयादशमी पर पुलिस लाइन जांजगीर में की गई शस्त्रों की पूजा, रखिया फल की दी गई प्रतीकात्मक बली

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles