Advertisment
Uncategorized

लॉरेंस बिश्नोई चुनाव लड़ेगा! इस पार्टी ने राजनीति में आने का दिया ऑफर, सरदार भगत सिंह से की तुलना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद देश भर में सुर्खियों में आया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चुनाव लड़ सकता है। महाराष्ट्र की एक राजनीति पार्टी ने लॉरेंस बिश्नोई को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। पार्टी को लॉरेंस की हां कहने का इंतजार है। लॉरेंस बिश्नोई के हामी भरने के बाद पार्टी आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।

इस पार्टी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की तुलना शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह से की है। पार्टी ने अपने बयान में कहा कि हमारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी उन्हें जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।

उत्तर भारतीय विकास सेना (UBVS) ने अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लड़ने का ऑफर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने बकायदा इसे लेकर लॉरेंस बिश्नोई को एक लेटर भी लिखा है।

इसे भी पढ़ें:  देशभर में आज से बदल गए ये नियम, नए रूल्स आपकी जेब करेंगे खाली…

उन्होंने लॉरेंस को लिखे लेटर में कहा, “हमें गर्व है कि आप पंजाब में जन्मे उत्तर भारतीय है। हम उत्तर भारतीय विकास सेना के नाम से एक राष्ट्रीय और महाराष्ट्र राज्य पंजीकृत एक राजनीतिक दल हैं। यह देश में उत्तर भारतीयों के अधिकारों के लिए काम करते हैं। अगर हमारी पार्टी से आप लड़ते हैं तो यह बहुत अच्छी बात होगी। हमें आपकी हां का इंतजार रहेगा।

क्षत्रिय करणी सेना ने लॉरेंस बिश्नोई पर इनाम का किया ऐलान

बता दें कि क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया है।  क्षत्रिय करणी सेना ने कहा कि मारे अनमोल रत्न और पूर्व धरोहर क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को इनाम दिया जाएगा।राज शेखावत ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1,11,11,111 रुपये दिए जाएंगे। हमारे अनमोल रत्न और धरोहर अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को क्षत्रिय करणी सेना यह राशि देगी। इतना ही नहीं उस बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा और संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  क्या पुलिस हिरासत में रान्या राव की हुई पिटाई? वायरल फोटो पर बवाल; महिला आयोग भड़का

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles