Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसछत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

‘बेटा के लिए डउकी मांगने गया,मेरे को ही सौंप दिए’

बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी बोले- मैंने दीपक-हरीश के लिए मांगा था टिकट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने टिकट मिलने पर चुटीले अंदाज में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, मेरे बेटा के लिए डउकी मांगने गया तो, मेरे को ही सौंप दिए (मैं तो बेटे के लिए बहू मांगने दिल्ली गया था, लेकिन मुझे ही सौंप दिया)। उन्होंने कहा कि, चाहे टिकट दीपक बैज को देते या फिर मेरे बेटे हरीश को हम सब के लिए काम करते, लेकिन पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है।

दरअसल, जगदलपुर के लाल बाग मैदान में बुधवार को कांग्रेस की नामांकन रैली थी। इस दौरान लखमा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कहा था कि दीपक बैज को टिकट दे दो। वे प्रदेश अध्यक्ष हैं, छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नेता हैं। राज्य की 11 सीटें जितानी है। अगर कोई तकलीफ हो तो मेरे बेटे हरीश को टिकट दो।

इसे भी पढ़ें:  सियोल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ATCA प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट, छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा

लखमा ने कहा कि हमारा देश बिक रहा है। संविधान खतरे में है। बस्तर के लोग खतरे में हैं। मैं यह कहने आया हूं कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। मुझे टिकट क्यों मिला। मैंने तो टिकट नहीं मांगा था। राहुल और भूपेश चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं, क्योंकि देश खतरे में है। अगर भाजपा की सरकार आएगी तो बस्तर की हर जनजाति का आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा।

भूपेश बघेल और PCC चीफ दीपक बैज की मौजूदगी में लखमा ने नामांकन दाखिल किया।
भूपेश बघेल और PCC चीफ दीपक बैज की मौजूदगी में लखमा ने नामांकन दाखिल किया।

दिल्ली की सरकार को भगाना है

लखमा ने आगे कहा कि अगर आरक्षण बरकरार रखना है तो दिल्ली में बैठी सरकार को भगाना है। नरेंद्र मोदी बोलते हैं- इस बार, 400 पार। इनकी सरकार में पेट्रोल का दाम बढ़ गया। पंजाब के किसान 14 महीने तक सड़क पर बैठे थे।

इसे भी पढ़ें:  बलौदाबाजार अग्निकांड: आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

हम लोग लड़ाई लड़े, इसलिए आप लोगों की जमीन बच गई। भूपेश के कारण 2018 में कर्जा माफ हुआ। लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles