Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांकेरछत्तीसगढ़महासमुंदराजनांदगांव

छत्तीसगढ़ की 3 लोकसभा सीटों पर कल मतदान:52 लाख से ज्यादा मतदाता 41 प्रत्याशियों में चुनेंगे अपना सांसद

2.22 लाख जवान सुरक्षा में

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए शुक्रवार 26 अप्रैल को 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।

पहले चरण की वोटिंग की तरह इस बाद भी मतदान पर नजर रायपुर के अलावा दिल्ली से भी निर्वाचन आयोग रखेगा। वेब कास्टिंग (ऑनलाइन) से मतदान केंद्रों की निगरानी होगी। गलती दिखने पर संबंधित नोडल को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा। दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है।

कांकेर में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईको ग्रीन मतदान केंद्र बनाया गया है।
कांकेर में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईको ग्रीन मतदान केंद्र बनाया गया है।

दूसरे चरण में 6567 मतदान केंद्र बनाए गए

इसे भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशनों में लगा 'पैनिक बटन': रायपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों में यात्रियों को इमरजेंसी में मिलेगी तुरंत मदद

दूसरे चरण की वोटिंग के लिए निर्वाचन आयोग ने 6567 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन मतदान केंद्रों में 10572 बीयू, 7974 सीयू और 8661 वीवीपैट लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कांकेर, मोहला-मानपुर और कोंडागांव के 55 बूथों को शिफ्ट किया गया है। यहां पर अतिरिक्त फोर्स को तैनात की जाएगी।

76 मतदान केंद्र नो नेटवर्क जोन में

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, उत्तर बस्तर कांकेर और धमतरी जिले के 76 मतदान केंद्र नो नेटवर्क जोन में है। इन मतदान केंद्रों में वोटिंग का आंकड़ा पता लगाने के लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने सैटेलाइट और रनर (दौड़-दौड़ कर सूचना देने वाला व्यक्ति) की मदद से सूचनाओं का अदान-प्रदान करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल की लत ने ली जान: पिता के डांटने पर 15 साल की लड़की ने पी लिया जहर, जैसे-तैसे बची जान

दूसरे चरण की 3 लोकसभा सीटें एक नजर में

विवरण राजनांदगांव महासमुंद कांकेर
कुल मतदाता 18,68,021 17,62,477 16,54,440
पुरुष मतदाता 9,29,679 8,66,670 8,09,001
महिला मतदाता 9,38,334 8,95,773 8,45,421
थर्ड जेंडर मतदाता 8 34 18
18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता 58,568 48,786 55,270
दिव्यांग मतदाता 17,208 17,383 16,715
100+ आयु वर्ग के मतदाता 163 190 145
सेवा मतदाता 1208 1221 4934

मतदान के लिए तीनों सीटों पर 2 अलग-अलग समय

लोकसभा सीट मतदान का समय (सुबह
07ः00 बजे से अपराह्न 06ः00 बजे तक)
मतदान का समय (सुबह 07ः00
बजे से अपराह्न 03ः00 बजे तक)
राजनांदगांव पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव मोहला-मानपुर
महासमुंद सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, कुरुद, धमतरी और बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथ छोड़कर ब्रिंद्रानवागढ़ (9 मतदान केंद्रों पर)
कांकेर सिहावा, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही, संजारी- बालोद, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल
इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में16 साल की लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप

इनके बीच सीधा मुकाबला

राजनांदगांव की हाई-प्रोफाइल सीट पर सबकी नजर है। यहां से पूर्व CM भूपेश बघेल और सांसद संतोष पांडेय आमने-सामने हैं। वहीं महासमुंद में भाजपा की रूप कुमारी चौधरी और कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू में कड़ी टक्कर है। कांकेर से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग और कांग्रेस के बिरेश ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है।

कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गजों समेत राष्ट्रीय नेताओं ने इन सीटों पर पूरा दम लगा दिया है। इन लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत बढ़े, इसलिए आयोग भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles