Advertisment
भिलाईछत्तीसगढ़

पत्नी ने तलाक मांगा तो फंदे पर झूला पति:दोनों के बीच 5 साल से थी अनबन; शिकायत करने जा रही थी थाने

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई में पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी शिकायत करने थाने गई, तो पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि, पत्नी उससे तलाक लेना चाहती थी, लेकिन पति इसके लिए राजी नहीं था। इसलिए दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होते रहती थी। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हीरालाल साहू (40) घासीदास नगर बॉम्बे आवास में रहता था। वो मकान ठेकेदारी का काम करता था। हीरालाल का एक बेटा और बेटी है।

पति-पत्नी के बीच चल रही थी अनबन

दोनों की शादी करीब 18 साल पहले हुई थी, इनके 17 साल की लड़की और 15 साल एक लड़का भी है। हीरालाल और सुशीला साहू के बीच पिछले 5-6 सालों से अनबन चल रही थी। आए दिन विवाद होने के कारण तलाक की स्थिति आ गई थी। पत्नी बार-बार उससे तलाक मांग रही थी। लेकिन हीरा लाल उसे तलाक नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार दोपहर दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ।

इसे भी पढ़ें:  सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, कार में लोहे की रॉड टकराने से शीशा क्षतिग्रस्त

शिकायत करने जा रही थी थाने

इसके बाद तंग आकर करीब 12.30 बजे पत्नी उसकी शिकायत करने थाने के लिए निकल गई। वो थाने भी नहीं पहुंची थी कि, उसका बेटा दौड़ता हुआ आया और बताया कि, पिता ने फांसी लगा ली है। पत्नी जब घर पहुंची तो देखा कि हीरालाल कमरे के अंदर फंदे से लटक रहा था।

परिजनों का सौंपा गया शव

उसने जामुल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों के सामने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में जल्द ही बदलने वाली है ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया, अब ई-ट्रैक पर होगा टेस्ट; AI कैमरों से होगी निगरानी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles