Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर मतदान कलेक्टर SP ने किया मतदान, सेल्फी जोन में ली सेल्फी, वोटर्स से मतदान की अपील

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के लिए जांजगीर-चांपा लोकसभा में मंगलवार 7 मई को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसके नतीजे 4 जून को आएंगे। सुबह 9 बजे तक जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर 12.85 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर 12.85% वोटिंग

विधानसभा वोटिंग प्रतिशत
अकलतरा 17.53%
कसडोल 14.16%
चंद्रपुर 6.26%
जांजगीर-चांपा 16.21%
जैजैपुर 9.32%
पामगढ़ 14.15%
बिलाईगढ़ 16%
सक्ती 7.80%

जांजगीर-चांपा सीट पर कलेक्टर-SP ने किया मतदान

जांजगीर-चांपा सीट पर कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आदर्श मतदान केंद्र डाइट जांजगीर में कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला ने मतदान किया। सेल्फी जोन में पहुंचकर कलेक्टर, एसपी ने सेल्फी ली। मनोरंजन के लिए मतदान केंद्र में कैरम बोर्ड भी खेले।

जांजगीर-चांपा सीट पर कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जांजगीर-चांपा सीट पर कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले की जनता से अपील कर अपने अपने घर से निकल कर मतदान करने की अपील की, ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनया जा सके। जिले के सभी मतदान केंद्रों में शांति पूर्ण से मतदान किया जा रहा है। मतदान केंद्रों में पुलिस जवान और सुरक्षाबल की तैनाती की गई है।

इसे भी पढ़ें:  डीजल टैंकर में लगी भीषण आग : कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने किया मतदान

जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने अपने मतदान केन्द्र 79 शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला नैला में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट दिया। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया जीत रहे हैं।

जांजगीर चांपा लोकसभा में जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षो से पीएम नरेंद्र मोदी की कुशासन से जनता त्रस्त है। परिवर्तन की लहर उठ रही है। इस बार इनकी 400 की पर वाली बात हवा उड़ रही है। इस बार कांग्रेस की सरकार बन रही है।

जांजगीर-चांपा लोकसभा में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 1574 जवानों की तैनाती की गई है। जिसमें केंद्रीय सुरक्षा बल के 585, ओडिशा से 200, रायपुर से 200, जांजगीर चांपा से 491 और जांजगीर चांपा नगर सेना के 98 बल शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  तीन दिन से लापता युवक का सूने मकान में फंदे पर लटका मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

जांजगीर लोकसभा में 8 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, बिलाईगढ़ और कसडोल शामिल है। जहां मतदान दल सोमवार को ही पहुंच चुके हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles