Advertisment
क्राइम

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या: दरभंगा के घर में मिला शव, धारदार हथियार से किया गया कत्ल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिहार के विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन साहनी की सोमवार रात हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार(16 जुलाई ) की सुबह बिहार के दरभंगा स्थित घर में मिला। धारदार हथियार से कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद घटनास्थल पर घरेलू सामान बिखरे हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

दरभंगा के जीरत गांव में हुई घटना
यह घटना दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के जीरत गांव की है। जीतन सहनी अकेले घर में रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश सहनी और संतोष सहनी हैं, जबकि उनकी बेटी शादीशुदा है और मुंबई में रहती है। मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना हो गए हैं।मुकेश सहनी फिलहाल मुंबई में थे और पिता की हत्या की खबर मिलते ही दरभंगा के लिए रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें:  निर्दयी सरपंच मां नें मासूम बच्ची को जंगल में छोड़ा, 4 दिन बाद मिली बच्ची की लाश

बिहार के पूर्व मंत्री रह चुके हैं मुकेश साहनी
मुकेश सहनी बिहार के पूर्व पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री रह चुके हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ कई सार्वजनिक सभाएं की थीं। वीआईपी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है। ‘मल्लाह के बेटे’ या ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से मशहूर मुकेश साहनी ने लोकसभा चुनाव में 3 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।

मुकेश साहनी मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना
घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आशंका है कि जीतन सहनी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो सकता है और कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। वीआईपी पार्टी की नेता देव ज्योति ने बताया कि हमने इस घटना के बारे में थोड़ी देर पहले ही सुना। हमारे नेता मुकेश सहनी मुंबई में हैं। वह वहां से दरभंगा के लिए रवाना हो चुके हैं। घटना कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। हम दरभंगा पहुंचकर पूरी जानकारी हासिल करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  अमित शाह के भाषण के Fake Video के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख
डिप्टी सीएम सम्राट ने मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर कहा, ”मुकेश साहनी के पिताजी की हत्या अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। मैं सरकार की तरफ से बिहारवासियों को यह आश्वस्त करता हूं कि हत्या में संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द सजा दी जाएगी।”

राजद ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल
राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि मुकेश साहनी के पिता की हत्या बहुत दुखद है। इस तरह की घटनाएं अपराधियों के बढ़ते हौसले का परिणाम हैं। अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बता दें कि मुकेश साहनी बीते दिनों राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ नवरात्रि के दौरान हेलिकॉप्टर में बैठकर मछली खाते हुए वीडियो पोस्ट करने के बाद चर्चा में आए थे।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल में 4 साल के बच्चे की हत्या: कैंपस के गटर में मिला शव, गुस्साए लोगों ने लगाई आग

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की भी मांग कर दी। साथ ही रोहिणी ने सुरक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए नीतीश कुमार से इस्तीफा देने का भी सवाल कर दिया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles