Advertisment
Accident

मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट: ट्रैक्टर से टकराकर खाई में गिरी बस, 5 की दर्दनाक मौत, 40 से ज्यादा घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंबई : श्रद्धालुओं को लेकर डोंबिवली से पंढरपुर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर बस और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद बस खाई में गिर गई। एक्सीडेंट में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 40 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को MGM अस्पताल में भर्ती कराया है। मुंबई पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

एक्सीडेंट के समय बस में मौजूद दयानम भोईर ने बताया कि टक्कर के बाद उनके ऊपर तीन-चार लोग आकर गिरे। बाहर आने के बाद दयानम ने चार अन्य यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। जो बाहर नहीं निकल पाए, वो मुश्किल में पड़ गए।

इसे भी पढ़ें:  तीर्थ यात्री बस में लगी भीषण आग, केदारनाथ धाम जा रहे थे, यात्रियों में मची चीख-पुकार

तीन घंटे तक यातायात बाधित
हादसे के बाद मुंबई-लोनावाला लेन पर वाहनों की आवाजाही काफी देर तर बाधित रही। बस को क्रेन की मदद से निकाला जा सका और तीन घंटे बाद लेन पर यातायात फिर से शुरू हो सका। डीसीपी पंकज दहाणे ने बताया कि हादसे नवी मुंबई पुलिस के क्षेत्राधिकार में हुआ है। श्रद्धालुओं से भरी बस डेंबिवली के केसर गांव से पंढरपुर जा रही थी।

जानें क्या बोले डीसीपी
मुंबई डीसीपी विवेक पानसरे ने बताया कि सोमवार सुबह एक बजे मुंबई एक्सप्रेस हाईवे हादया हुआ। डोंबिवली के केसर गांव के 54 लोग एक निजी बस से आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर जा रहे थे। बस एक ट्रैक्टर से टकराकर खाई में गिर गई। 42 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां घायल, दस साल पहले पिता की भी एक्सीडेंट में गई थी जान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles