Advertisment
नई दिल्ली

‘बुरे वक्त में BJP को छोड़ सभी पार्टियों ने दिया साथ…’, विनेश फोगाट ने बताई कांग्रेस जॉइन करने की वजह

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ही कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिज विज ने विनेश फोगाट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं, तो हमें कोई ऐतराज नहीं है।

कांग्रेस में शामिल होने पर विनेश फोगाट ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देती हूं। कहते हैं ना कि बुरे वक्त में पता लगता है कि अपना कौन है। हम जब सड़क पर घसीटा जा रहे थे, तो बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियां हमारे साथ थीं। मुझे गर्व है कि मैं ऐसी पार्टी में शामिल हुई हूं, जो महिलाओं के साथ खड़ी है। कांग्रेस ‘सड़क से संसद’ तक महिलाओं के लिए लड़ रही है।

इसे भी पढ़ें:  भारत में व्हाट्सएप बंद कर सकता है सर्विस, कंपनी बोली- दबाव बनाया तो छोड़ देंगे इंडिया

कांग्रेस के जरिए करेंगे देश की सेवा

विनेश फोगाट ने कहा कि हमारी लड़ाई जारी है। वह अभी खत्म नहीं हुई है। मामला कोर्ट में चल रहा है। हम वो लड़ाई भी जीतेंगे। आज नया मंच हमें मिल रहा है, जिसकी मदद से हम देश की सेवा के लिए काम करेंगे। जिस तरह से हमने अपना खेल दिल से खेला, हम अपने लोगों के लिए काम करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।

मैं अपनी बहनों से कहना चाहती हूं कि आपके लिए कोई नहीं है, तो मैं उनके साथ हूं। कांग्रेस पार्टी वहां होगी। मैंने यह महसूस किया है। मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि हम निश्चित रूप से वहां होंगे।

इसे भी पढ़ें:  सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, 9 भारतीयों की मौत

बजरंग ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

बजरंग पुनिया ने कहा कि बीजेपी आईटी सेल यह दिखा रही है कि हम सिर्फ राजनीति करना चाहते थे। हमने सभी महिला बीजेपी सांसदों को हमारे साथ खड़े होने के लिए लिखा था, लेकिन वे फिर भी नहीं आईं। हम जानते हैं कि भाजपा महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के साथ खड़ी है। कांग्रेस सहित अन्य सभी दल हमारे साथ खड़े हैं। हम कांग्रेस पार्टी और देश को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। जिस दिन विनेश ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, देश खुश था अगले दिन हर कोई दुखी था। उस समय एक आईटी सेल जश्न मना रहा था।

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी से मिलीं आतिशी, दिल्ली CM बनने के बाद पहली बार मुलाकात

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles