Advertisment
छत्तीसगढ़

गणेश विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंदा, 3 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. गणेश विसर्जन से बड़ी संख्या में लौट रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया. मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. घटना बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूड़ांड़ की है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुरूड़ांड़ में लोग गणेश प्रतिमा को नाचते-गाते विसर्जित करने गए थे, लेकिन लौटने के दौरान पर्व की खुशियां मातम में बदल गई. तेज रफ्तार बोलेरो (CG 15 CR 1439) ने वापस घर लौट रहे ग्रामीणों को रौंद दिया. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी.

इसे भी पढ़ें:  कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में हंगामा : गांधी जयंती की छुट्टी के दिन स्कूल खोलकर धार्मिक शिक्षा देने की सूचना पर मचा बवाल

इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 24 से अधिक लोग घायल हो गए, कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई है. घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. वहीं कुछ को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. फिलहाल सभी का इलाज जारी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles