Advertisment
छत्तीसगढ़

बेबीलोन टावर में भीषण आग: ऑफिस और रेस्टोरेंट में फंसे थे 47 लोग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सभी को निकाला गया सुरक्षित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा स्थित बेबीलोन टावर में भीषण आग लगने से 47 लोग बिल्डिंग में फंसे थे, जिन्हें लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं आग पर भी काबू पा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने की है।

घटना की जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि शीशे की बिल्डिंग होने की वजह से ख़तरा डबल हो गया था। कुछ जगहों को तोड़कर धुआं को बाहर निकाला गया। अच्छी बात यह रही कि हमारे SDM कुमार चौबे तत्काल मौक़े पर पहुंचे और रेस्क्यू टीम के साथ बेबीलॉन टावर के अंदर गए।

इसे भी पढ़ें:  सीएम साय और डिप्टी सीएम शर्मा ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि: घायल जवानों से मिलने पहुंचे अस्पताल

उन्होंने बताया कि घटनास्थल में अफ़रातफ़री के बीच लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और टैरेस में भेजने का काम किया गया। SDRF, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने कड़ी मेहनत की तभी लोगों की जान बच पाई है।

बता दें कि Babylon Tower के तीसरे माले में आग लगी थी। यह आग बी विंग में लगी, जिसके चलते टॉप फ्लोर ए विंग पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में कई लोग फंसे हुए थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। बेबीलॉन टावर के बी विंग में भी कुछ ऑफिस स्थित हैं. वहां भी कुछ लोग फंसे हुए थे. उन्हें भी रेस्क्यू कर बचाया गया।

इसे भी पढ़ें:  रायगढ़ में गीतांजलि सुपरफास्ट ट्रेन के स्लीपर कोच में लगी आग…., देखें वीडियो

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles