Advertisment
छत्तीसगढ़

स्कूल में अश्लीलता का पाठ : छात्रा के साथ चपरासी की ‘रास लीला’ का VIDEO वायरल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर के एक सरकारी स्कूल मेे अश्लीलता का मामला सामने आया है. वायरल हो रहे एक वीडियो में स्कूल का चपरासी छात्रा के साथ स्कूल में अश्लील हरकत नजर आ रहा है. घटना से ग्रमीणों में आक्रोश है. वहीं इस मामलें में जांच टीम गठित की गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की बात कह रहा है.

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला हायर सेकेंडरी स्कूल, छोटे बेटिया का है. वायरल हो रहा वीडियो इसी स्कूल का बताया जा रहा है. जहां चपरासी स्कूल की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है. मामले में जांच के लिए टीम तैयार कर भेज दिया गया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर:DRG और STF के 300 जवानों ने घेरा; शव और ऑटोमैटिक हथियार बरामद

डीईओ ने किया जांच टीम का गठन

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल ने मामले की गंभीरता को लेते हुए जांच टीम का गठन कर दिया है. जिसमें उन्होंने BEO और दो महिला प्रिंसिपल को शामिल किया है. डीईओ ने कहा कि जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट रूप से सामने आ पायेगा। विद्यालयों में छात्रों को जागरूक करने के लिए हमेशा से ही गुड और बैड टच को लेकर जागरूकता कार्यक्रम कराए जाते हैं. महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भी जागरूकता के लिए कार्यक्रम कराए जाते रहे हैं. इसके बाद भी मामला सामने आया है, जांच टीम की रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें:  ‘महादेव’ के बाद आया लोटस सट्टा एप, एक महीने के भीतर लगाया सवा करोड़ रुपए से ज्यादा का सट्टा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles