Advertisment
छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर:DRG और STF के 300 जवानों ने घेरा; शव और ऑटोमैटिक हथियार बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद। नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने नक्सलियों को घेरा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों के करीब 300 जवान मौके पर मौजूद हैं।

ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने घेराबंदी की थी, जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिला। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है।

बस्तर से भागकर गरियाबंद इलाके में आए थे नक्सली

इसे भी पढ़ें:  मंत्री जायसवाल को भाजपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, रात्रिकालीन मेडिकल सेवा शुरू करने की रखी मांग…

इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने कई ऑटोमैटिक हथियार भी जब्त किए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये नक्सली बस्तर से भागकर इस क्षेत्र में सक्रिय थे।

मुठभेड़ के साथ सर्चिंग ऑपरेशन अभी जारी

मुठभेड़ के साथ सर्चिंग ऑपरेशन अभी जारी है। आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में बड़ी मदद मिलेगी।

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles