Advertisment
छत्तीसगढ़

व्यापम परीक्षा में हंगामा : समय से पहले गेट बंद करने का आरोप, बिना परीक्षा दिए लौटे परीक्षार्थी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित वार्ड बॉय और आया की भर्ती परीक्षा में विवादों से घिर गई। परीक्षा शुरू होने से पहले ही कमला कॉलेज केंद्र में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया।

दरअसल, राजनांदगांव के कुल 13 परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन कमला कॉलेज सेंटर में परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्धारित समय से काफी पहले आने के बावजूद प्रवेश नहीं दिया गया। कई छात्रों को परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं मिली।

परीक्षार्थियों का कहना है कि वे सुबह 11 बजे निर्धारित परीक्षा समय से पहले, लगभग 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे, लेकिन कॉलेज का गेट पहले ही बंद कर दिया गया था। इसके कारण कई उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। छात्रों ने आरोप लगाया कि गेट समय से पहले बंद कर दिया गया और कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया। नाराज परीक्षार्थियों ने कॉलेज गेट के बाहर नारेबाजी की और परीक्षा रद्द करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  दुर्ग सेंट्रल जेल में बंदी की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों का गंभीर आरोप

ड्रेस कोड को लेकर भी हुआ बवाल

परीक्षार्थी संजना देवांगन ने कहा कि मैं सेंटर में घुसी थी, लेकिन मुझे बाहर निकाल दिया गया। एक लड़की के लिए आईडेंटिटी चेक में 15 मिनट रुका गया, तो मेरे कपड़े के लिए 10 मिनट क्यों नहीं रुका गया? मैंने डार्क कपड़े पहने थे। मैं शांतिनगर से आई थी और वहां से कपड़े मंगवाए थे, फिर भी मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया। बार-बार ‘निकालो, निकालो’ कहा गया और धक्का देकर बाहर किया गया। हमारी मांग है कि पेपर रद्द किया जाए या दोबारा कराया जाए।

परीक्षार्थी मधु वर्मा ने कहा कि मैं सुबह साढ़े 10 बजे आई थी, लेकिन गेट बंद कर दिया गया। कहा गया ‘टाइम हो गया, अब गेट नहीं खुलेगा’। मैं ड्रेस ठीक-ठाक पहने हुए थी, आईडी कार्ड और प्रवेश पत्र भी साथ लाई थी, फिर भी अंदर नहीं जाने दिया गया। परीक्षार्थी ने मांग की है कि अगर हमें परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं दिया गया, तो परीक्षा को रद्द किया जाना चाहिए या हमें पुनः अवसर मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  जंगली जानवरों का आतंक, रिहायशी इलाकों में भालू और तेंदुए के हमले बढ़े

वहीं हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और छात्रों को शांत करने की कोशिश की। हालांकि परीक्षा केंद्र प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती, यह नियम व्यापम की गाइडलाइन का हिस्सा है।

प्रभावित परीक्षार्थियों का कहना है कि यदि गेट समय पर बंद हुआ होता तो वे बाहर नहीं रह जाते। उनका यह भी कहना है कि परीक्षा में बैठने का अवसर उनसे छीना गया है, इसलिए या तो परीक्षा को दोबारा आयोजित किया जाए या उन्हें पुनः अवसर दिया जाए।

इसे भी पढ़ें:  3 साल के मासूम की हत्या : नाबालिग रिश्तेदार गिरफ्तार, हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया था

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles